Author: azad sipahi desk

चैन्टिली (फ्रांस) : फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय ढंग से कश्मीर मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए और क्षेत्र में किसी तीसरे पक्ष को ‘हस्तक्षेप’ नहीं करना चाहिए या हिंसा को भड़काना नहीं चाहिए। मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ आमने-सामने की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की। वार्ता के बाद एक साझा प्रेस बयान में राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें जम्मू-कश्मीर पर भारत द्वारा लिए गए हाल के फैसले से अवगत कराया और यह भी बताया कि यह भारत की संप्रभुता से जुड़ा है।…

Read More

रामगढ़. रामगढ़ के रांची राेड स्थित वृंदावन अस्पताल में बच्चाें की खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस और सीडब्ल्यूसी की टीम ने बुधवार काे छापा मारा। इस दाैरान चार महीने के दाे नवजात पाए गए, जिनका अस्पताल में काेई रिकाॅर्ड नहीं था। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार पांडेय की िशकायत पर अस्पताल संचालिका डाॅ. मालती चार पर गुरुवार को रामगढ़ महिला थाने में मानव तस्करी का केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर ने इन आरोपों का गलत बताते हुए जांच की मांग की है। एसपी प्रभात कुमार ने कहा-पुलिस काे सूचना मिली थी कि शहर में बाहर से…

Read More

रांची। भाजपा इस बार विधानसभा में 65 पार की जिद के साथ चुनावी समर में कूद चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भी सीधी नजर अभी झारखंड फतह पर है। 65 पार के लिए मोदी और शाह का तगड़ा पंच अगले 30 दिन में लगनेवाला है। इस दौरान झारखंड की धरती पर मोदी-अमित शाह समेत जेपी नड्डा, ओम माथुर, नंदकिशोर यादव इस लक्ष्य को भेदने के लिए व्यूह बनायेंगे। रघुवर दास के नेतृत्व में होनेवाले चुनाव में भाजपा के सपने को पंख भी लगनेवाला है। इस पर प्रस्तुत है राजीव की रिपोर्ट।

Read More

खूंटी। नक्‍सल प्रभावित खूंटी जिले में पुलिस काे गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिले की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पीएलएफआइ के दो उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अड़की थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव निवासी जेवियर सरूकद को पुलिस ने सायको थाना के नामसिल से बुरसुडीह जाने वाले मार्ग से तथा कामडारा थाना के सरिता बड़का टोली गांव निवासी रामू सुरीन उर्फ निसीत सुरीन को तोरपा थाना क्षेत्र के कुल्ड़ा जंगल से गिरफ्तार किया गया है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित पीएलएफआइ के उग्रवादियों द्वारा किसी घटना को अंजाम देने के…

Read More

रांची। गैस आथोरिटी आफ इंडिया (गेल) के कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र) केबी सिंह ने कहा कि पारंपरिक र्इधन की तुलना में सीएनजी पर्यावरण अनुकूल है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना के तहत बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम को प्राकृतिक गैस ग्रिड से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत झारखंड में 551 किमी की पाइपलाइन बिछायी जानी है। इसमें झारखंड के 12 जिले चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, सरायकेला, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। यह परियोजना पूर्वी भारत में उद्योगों को बढ़ावा देगी। गोरखपुर बरौनी और सिंदरी…

Read More