Author: azad sipahi desk

भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर (89) का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। कुछ दिन पहले उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके अलावा उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। गौर ने 2004 में उमा भारती के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद प्रदेश की कमान संभाली थी। वे 1977 से 2013 तक भोपाल की गोविंदपुरा सीट से लगातार 10 बार विधायक रहे थे।

Read More

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर पर मध्यस्थता की पेशकश कर दी है। ट्रंप ने कश्मीर में हिंदू-मुस्लिम का राग अलापते हुए कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर इस हफ्ते के अंत में यह मुद्दा उठाएंगे। बता दें कि फ्रांस में इस सप्ताह के अंत में जी 7 सम्मेलन में दोनों नेता मिलने वाले हैं। बता दें कि ट्रंप ने कुछ दिन पहले भी कश्मीर पर मध्यस्थता की बात कही थी लेकिन भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘कश्मीर बेहद जटिल जगह है।…

Read More

नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर INX मीडिया केस मामले में शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा इस केस में अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दरअसल, चिदंबरम पर शिकंजा कसने के पीछे इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी के दिए गए बयान हैं। आईएनएक्स मीडिया के प्रमोटर्स मुखर्जी दंपती के बयान कांग्रेस नेता के खिलाफ जांच एजेंसियों का मजबूत आधार बने। इंद्राणी ने जांच एजेंसी को दिए बयान में कहा कि INX मीडिया की अर्जी फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) के पास थी। इस दौरान…

Read More

रांची।जल संसाधन मंत्री रामचंद्र सहिस ने मंगलवार को प्रदेश आजसू कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इसमें लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखी। जनता दरबार में शहीद निर्मल महतो और सुनील महतो हत्याकांड की जांच की मांग उठी। 12.30 बजे से मंत्री ने सबकी समस्याएं सुननी शुरू की। जनता दरबाद में ज्यादातर मामले पेयजल को लेकर आये। 11 मामले आये जिनमें गढ़वा, जमशेदपुर, तमाड़ से भी लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि आपकी समस्या दूर करने की कोशिश करूंगा। रांची के पिठौरिया के रहने वाले मधु साहू ने सबसे पहले मंत्री के सामने डैम बनाने…

Read More

रांची। धनबाद के एक युवक की हथियार के साथ तस्वीर और दूसरे का वीडियो आजाद सिपाही में सामने आने के बाद मंगलवार को धनबाद पुलिस हरकत में आ गयी। 10 घंटे के अंदर पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इसी मामले में चौथे की तलाश है। मंगलवार को ही धनबाद के घटनाक्रम का खुलासा आजाद सिपाही ने किया था। इस खबर के बाद रांची के पुलिस मुख्यालय के अधिकारी और धनबाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गयी। डीआइजी प्रभात कुमार और एसपी कौशल किशोर की…

Read More