Author: azad sipahi desk

ह्युस्टन : अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगले महीने आयोजित होने वाले सामुदायिक कार्यक्रम ‘हाउडी, मोदी!’ के लिए अब तक 50,000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ‘हाउडी यानी हाउ डू यू डू?’ दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में आयोजित होने वाला एक दोस्ताना कार्यक्रम है। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने पहले कार्यक्रम के दौरान न्यू यॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर में भारतीय डायस्पोरा को संबोधित किया था जिसमें 18 हजार से अधिक प्रशंसक जुटे थे।

Read More

पलामू : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलडंडा गांव में एक गरीब किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंचायत ने उसकी नाबालिग बेटी को बदचलन बताकर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। किसान ने कर्ज लेकर 7000 रुपये पंचायत के पास जमा कर दिया था। वह शेष पैसे की व्यवस्था में लगा था। जब वह इसमें असफल रहा तो उसने अपनी जान दे दी। गांव के पास बहने वाली जगातिया नदी के किनारे महुआ के पेड़ से लटका हुआ उसका शव मंगलवार की देर शाम बरामद किया गया। पिता की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद…

Read More

नयी दिल्ली। करीब 27 घंटे की लुकाछिपी के बाद आखिरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को सीबाआइ की टीम ने बुधवार देर शाम दबोच लिया। उन्हें आइएनएक्स मीडिया घोटाले के सिलसिले में उनके जोरबाग स्थित बंगले से गिरफ्तार किया गया। सीबीआइ की टीम दीवार फांद कर उनके घर में घुसी और फिर उन्हें गिरफ्त में ले लिया। इससे पहले चिदंबरम ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका नाम प्राथमिकी में नहीं है। वह कानून से संरक्षण मांग रहे हैं। जिस समय चिदंबरम को गिरफ्तार किया गया, वहां…

Read More

रांची. केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को बुधवार को अगला कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी गौबा मौजूदा कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की जगह लेंगे। वहीं अजय कुमार को नया रक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। वह संजय मित्रा का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 23 अगस्त को समाप्त हो रहा है। राजीव गौबा जनवरी 2015 से मार्च 2016 तक झारखंड के मुख्य सचिव रहे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रांची में ही हुई है।

Read More

रांची. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि 30 सितंबर तक आहर्ता रखने वाले राज्य के सभी 43 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में लगभग 57 लाख परिवार हैं। इनमें उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने के हकदार लगभग 43 लाख परिवार हैं। इनमें अब तक 32.5 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। 23 अगस्त को चाईबासा में आयोजित उज्ज्वला दीदी के सम्मेलन में लाभुकों को दूसरा रिफिल भी मुफ्त में वितरित करने की शुरुआत कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में…

Read More

पलामू. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को हथियार के साथ वंशीधर गांव से करीब आठ बजे गिरफ्तार किया है। डीआईजी विपुल शुक्ला ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पलामू एसपी अजय लिंडा, सीआरपीएफ कमांडेंट एडी शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जेजेएमपी भय का माहौल बनाकर अपनी पैठ बनाना है लेकिन पुलिस उनकी एक्टिविटी को कम करने में लगा है। निशानदेही पर हथियार किया बरामद उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाम आठ बजे जेजेएमपी संगठन के…

Read More

लातेहार. बालूमाथ थाना क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है। मंगलवार की देर रात हाथियों के झुंड ने एक युवक और एक बुजुर्ग को सूंढ़ से उठाकर पटक दिया। घटना में युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी है। हाथियों ने खेत में लगी फसलों को भी रौंद कर बर्बाद कर दिया। घटना की सूचना वनविभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। पहली घटना बुकरू में हुई। हाथियों के झुंड ने एक बंधन गंझू (36) को पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बालूमाथ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के…

Read More