Author: azad sipahi desk

आज खबर विशेष में हम बात कर रहे हैं राजनीति में इंट्री मार रहे नौकरशाहों की और इससे उत्पन्न होनेवाली स्थिति की। अगले कुछ महीनों में झारखंड में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। इसे लेकर अभी से ही राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। झारखंड में सियासी पारा गरम होने लगा है। टिकट पक्का कराने के लिए रांची से लेकर दिल्ली तक दावेदारी की दौड़ शुरू हो चुकी है। दावेदारों की भीड़ में सरकारी सेवा छोड़कर राजनीति का मेवा खाने की इच्छा रखनेवाले नौकरशाह भी शामिल हैं। राजनीति में भाग्य आजमाने के लिए अफसर इस्तीफा तक देने से पीछे नहीं हटते। पहले से ही इस्तीफा देकर किस्मत आजमा रहे अधिकारियों के साथ कुछ ऐसे भी हैं, जो अपना राजनीतिक भविष्य का आकलन करने में जुटे हैं। कुछ अधिकारी पर्दे के पीछे रहकर राजनीतिक हवा भांपने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, रिटायर्ड आइएएस और आइपीएस भी टिकट की दावेदारी में पीछे नहीं हैं। कई नौकरशाहों को राजनीतिक आॅफर का इंतजार है। जाहिर सी बात है, आॅफर मिलने पर वे नौकरी से इस्तीफा देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस चुनावी दंगल में कई नौकरशाह भी भाग्य आजमाने के फेर में हैं। उन्होंने बाकायदा इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। 40-45 साल की अपनी नौकरी का अनुभव लेकर अब राजनीति में अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं। इसमें बुराई तो कुछ नहीं है, पर उनका क्या, जो वर्षों से इसके लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर इसी में जी जान से जुटे हैं। राजनीतिक दलों के ऐसे पुराने और समर्पित कार्यकर्ता, जो इस एक टिकट की आस में अपना सारा जीवन तक गुजार देते हैं। उनकी सारी मेहनत पल भर में खत्म हो जाती है, जब अंतिम समय में उनका टिकट छीन कर किसी ऐसे व्यक्ति को दे दिया जाता है, जो किसी दूसरे क्षेत्र से पदार्पण करता है। खास तौर पर ऐसी सेकेंड इनिंग खेलने वाले नौकरशाहों को उनके लिए पचाना तक मुश्किल हो जाता है। पेश है दीपेश कुमार की रिपोर्ट।

Read More

पैरिस : उफ! ये गर्मी। पैरिस, लंदन और यूरोप के तमाम इलाकों में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के मुंह से आजकल इसी से मिलते हुए यही शब्द निकल रहे हैं। हालत यह है कि तापमान यहां नए रेकॉर्ड बना रहा है और लू के थपेड़े लोगों को बुरी तरह परेशान कर रहे हैं। फ्रांस में तो गर्मी ने सात दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जलवायु वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि दुनिया के कई हिस्सों में ये हालात अब सामान्य तौर पर हो सकते हैं। लेकिन यूरोप – जहां वातानुकूलन का प्रयोग बेहद कम देखने…

Read More

बस्ती : यूपी के प्राइमरी स्कूल के एक टीचर के लंच बॉक्स में मछली देखकर अधिकारी को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने टीचर को फौरन सस्पेंड कर दिया। यह चौंकाने वाला मामला यूपी के बस्ती जिले के एक प्राइमरी स्कूल का है। बताया जा रहा है कि टीचर के खिलाफ और भी कई शिकायतें हैं। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि लंच में मछली के अलावा भी कई वजहें हैं जिनकी वजह से टीचर को सस्पेंड किया गया है। गुरुवार को स्कूल की जांच में पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अरुण कुमार टीचर के लंच बाॅक्स में मछली…

Read More

अजय शर्मा रांची। उग्रवादग्रस्त झारखंड में अब एक नया घोटाला सामने आया है। उग्रवादी हिंसा के शिकार परिवारों को मिलने वाली सहायता राशि में गड़बड़ी की गयी है। राज्य बनने के बाद से 14 वर्षों तक मुआवजा भुगतान में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। रघुवर सरकार ने इसे पकड़ा है। अब इसकी जांच शुरू कर दी गयी है। कई जिलों के उपायुक्त तो इसकी रिपोर्ट भी सौंप चुके हैं। गुमला के डीसी ने जो रिपोर्ट सरकार को भेजी है, उसमें पीड़ितों का नाम नहीं है। लिहाजा 17 जुलाई को गुमला डीसी को एक पत्र भेजा गया है, जिसमें नये सिरे…

Read More

नई दिल्ली : लोकसभा ने गुरुवार को लंबी बहस के बाद तीन तलाक बिल को मंजूरी दे दी। बिल में संशोधन के लिए लाए गए विपक्षी सांसदों के प्रस्ताव गिर गए और यह बिल ध्वनिमत से पारित हुआ। अब सरकार की कोशिश इसे इसी सत्र में राज्यसभा में पास कराने की होगी। मौजूदा सत्र को भी बढ़ा दिया गया है जो अब 7 अगस्त तक चलेगा। संशोधनों और बिल पर वोटिंग के दौरान कांग्रेस सांसदों ने वॉक आउट किया। टीएमसी और जेडीयू ने भी वॉक आउट किया। बता दें कि शायरा बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2017 में…

Read More

नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान लोकसभा में तीन तलाक बिल को लेकर लोकसभा में बोलने खड़े हुए तो एक नए विवाद में घिर गए। उन्होंने उस समय सदन की अध्यक्षता कर रहीं रमा देवी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिस पर हंगामा हो गया। केंद्रीय कानून मंंत्री रविशंकर प्रसाद समेत तमाम नेताओं ने आजम खान से माफी की मांग की। आजम की टिप्पणी से चेयर पर मौजूद रमा देवी भी असहज हो गईं और इसके बाद लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने खुद चेयर संभाल ली। आजम की टिप्पणी पर बवाल आजम जब अपनी बात…

Read More

New Delhi: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर टीम के साथ नहीं जा रहे हैं। उन्होंने दो महीने की छुट्टी ली है। इस दौरान वे सेना में अपनी सेवाएं देंगे। धोनी पैराशूट रेजीमेंट की 106 पैरा टेरिटोरियल आर्मी बटालियन का हिस्सा हैं। वे 31 जुलाई से 15 अगस्त तक यूनिट के साथ कश्मीर में ट्रेनिंग करेंगे। यह यूनिट विक्टर फोर्स का हिस्सा है। धोनी यहां पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट की ड्यूटी संभालेंगे। इस दौरान वे जवानों के साथ ही रहेंगे। इसकी जानकारी सेना ने दी। धोनी को इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद…

Read More