मुंबई : मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार रात तेज बारिश के बाद हिंदमाता इलाके में जलभराव हो गया। लोगों को घुटनों तक पानी से गुजरकर जाना पड़ रहा है। शहर के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश से मुसीबत बढ़ गई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी…
Author: azad sipahi desk
नई दिल्ली/बेंगलुरु : कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की गठबंधन सरकार गिरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्विटर के जरिए बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है कि कर्नाटक में लालच की जीत हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया है। राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ‘कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने के पहले दिन से बाहरी और भीतरी दोनों ओर से यह निशाने पर थी। जो लोग इस गठबंधन को सत्ता के रास्ते में एक खतरे और…
रांची। विधानसभा में मंगलवार को चालू वित्तीय वर्ष के लिए 3908 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित हुआ। इस दौरान झामुमो के विधायकों ने सदन का वहिष्कार किया। विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास भाजपा का मूलमंत्र है। दो महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा के इस मूलमंत्र को अंगीकार किया और झारखंड की 14 में से 12 सीटों पर एनडीए को जीत दिलायी। उन्होंने कहा कि इस बार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास से तीन…
करीब दो साल पहले असंवैधानिक पत्थलगड़ी से चर्चा में आये खूंटी का माहौल एक बार फिर बिगड़ने लगा है। सोमवार की रात भाजपा नेता और उनके दो परिजनों की हत्या के बाद से यह सवाल उठने लगा है कि खूंटी में नक्सली-अपराधी गठजोड़ के आतंक के बीच लोग कब तक कराहते रहेंगे। पूरे झारखंड में खूंटी सत्ताधारी भाजपा का मजबूत गढ़ है। यहां के सांसद और विधायक केंद्र और राज्य में मंत्री हैं। फिर भी यहां नक्सली-अपराधी बेखौफ हैं। अफीम की खेती और पत्थलगड़ी जैसे गैर-कानूनी काम आज भी इलाके में बदस्तूर जारी हैं। पुलिस प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद खूंटी में आपराधिक वारदातें हो रही हैं, राजनीतिक लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। खूंटी की यह हालत पूरी व्यवस्था के लिए, प्रशासन के लिए खुली चुनौती है। अब समय आ गया है कि भगवान बिरसा की जन्मभूमि पर शांति का माहौल कायम किया जाये। इसके लिए जन प्रतिनिधियों के साथ समाज के पहरुओं को भी आगे आना होगा। खूंटी में कानून-व्यवस्था की खराब होती स्थिति और इसकी पृष्ठभूमि पर आजाद सिपाही टीम की खास पेशकश।
Mumbai: बॉलिवुड ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु लंबे वक्त से फिल्मों से गायब हैं। करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद वह किसी बड़े प्रॉजेक्ट में नजर नहीं आईं। सोशल मीडिया पर भी वह बाकी सिलेब्स की तरह ऐक्टिव नहीं हैं। हालांकि, ज्यादा इस्तेमाल न करने के बावजूद बिपाशा की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और अब उन्होंने इसकी खुशी इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाहिर की है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर बिपाशा के 7 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस क्लब में एंट्री करने के बाद उन्होंने एक विडियो शेयर कर फैंस को धन्यवाद कहा। ऐक्ट्रेस ने कहा, ‘7 मिलियन। प्यार…