Author: azad sipahi desk

अयोध्या। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने 11 सांसदों के साथ शनिवार को रामलला के दर्शन किए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने सभी का मंदिर में स्वागत किया। इसके पहले, महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचने पर डॉ. सरमा और 11 सांसदों का प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा और अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने पत्रकारों से कहा कि देश में लोकसभा की 543 सीटे हैं, कहीं हारेंगे कहीं जीतेंगे उसमें कोई इश्यू नहीं है। मोदी जी प्रधानमंत्री तो हो ही गए, मोदी जी…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) निरस्त करने की मांग करेंगे। नवनिर्वाचित तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बैठक के बाद बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्षी गठबंधन ने भले आज सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया, इसका मतलब यह नहीं है कि वह कल ऐसा नहीं करेगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा कि उन्हें खुशी होगी यदि ‘कमजोर और अस्थिर’ भाजपा नीत एनडीए सरकार सत्ता…

Read More

नई दिल्ली । इस रविवार (09 जून) देश की लगातार तीसरी बार बागडोर संभालने जा रहे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी समूह के आधार पुरुष, ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर जारी शोक संदेश में रामोजी राव के साथ मुलाकात का फोटो भी अपलोड किया है। मनोनीत प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, ”श्री रामोजी राव गरू का निधन अत्यंत दुखद है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत…

Read More

हैदराबाद । रामोजी समूह के आधार पुरुष, ईनाडु ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव (88) का आज सुबह 4ः50 बजे निधन हो गया। उन्हें 05 जून को सांस लेने में तकलीफ की वजह से हैदराबाद के स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। फिल्म सिटी आवास पर परिवार के सदस्य, मित्र और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देंगे। जाने-माने उद्यमी रामोजी राव कुछ दिनों से…

Read More

रांची । डीजीपी अजय कुमार सिंह आगामी 10 जून को 11.30 बजे से विधि व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक करेंगे। आचार संहिता हटने के बाद पहली बार सभी जिलों के एसपी, रेंज के डीआईजी और जोनल आईजी के साथ बैठक आयोजित की गयी है।सभी जिलों के एसपी को एजेंडा बिंदुओं के संदर्भ में पूरी तैयारी के साथ बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

Read More

चंडीगढ़ । हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री कंगना रानौत के साथ चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर हुआ घटनाक्रम योजनाबद्ध था। महिला कांस्टेबल को वहां तैनात होने के कारण इस बात की पहले ही जानकारी थी कि कंगना इस गेट से एंट्री करेगी, जिसके चलते वह वहां पर पहले से ही मौजूद थी। इस बीच महिला कांस्टेबल का समर्थन करके मनोबल बढ़ाने वालों की होड़ लग गई है। गुरुवार शाम दिल्ली जाते समय कंगना रानौत जब चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर स्कैनर से गुजर रही थीं तो तलाशी के दौरान महिला कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह विमान से बेंगलुरु रवाना हो गए। उन्हें मानहानि केस में बेंगलुरु की विशेष अदालत में सुबह 10ः30 बजे पेश होना है। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और उन पर मुख्यधारा के समाचार पत्रों में कथित रूप से झूठे विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाया था। इस विज्ञापन में राहुल गांधी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा नेता ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में अदालत ने पिछली सुनवाई में राहुल…

Read More

नई दिल्ली । संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर तीन लोगों ने घुसने की कोशिश की। तीनों मजदूर हैं। इनके नाम कासिम, शोएब और मोनिस हैं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संसद की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तीनों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना 4 जून दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर संसद भवन के गेट नंबर 3 की बताई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर इनके आधार कार्ड देखे तो तो उनको कुछ शक…

Read More

रांची । आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 11 जून को राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक प्रोजेक्ट भवन में 11 बजे से करेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग में सभी विभागों को पत्र लिखा है और योजनाओं की स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट योजना विकास विभाग के माध्यम से मांगा है। मुख्यमंत्री सीएम विकास योजना के अलावा विधि व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। इसकी भी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय से मांगी गई है। वारंट की तामील, अपराध के साथ-साथ अबुआ आवास योजना, सर्टिफिकेट केस, भूमि सुधार राजस्व विभाग सहित सभी…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में पहुंचे। इसमें एनडीए के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। राष्ट्रपति से मिल कर वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत भाषण दिया। उसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। अमित शाह ने…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार रात राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके नेतृत्व वाले निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन कार्यालय ने प्रीतिभोज के फोटो और विवरण एक्स हैंडल पर साझा किया है। परंपरागत इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण समेत सभी केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, डॉ. सुदेश धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी इसमें शामिल हुए।

Read More