Author: azad sipahi desk

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग के एक मुखिया का जिक्र कर उन्हें पूरे देश में चर्चित बना दिया है। रविवार को अपने दूसरे कार्यकाल के पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने हजारीबाग के कटकमसांडी प्रखंड की लुपुंग पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार रविदास द्वारा जल संरक्षण के लिए किये गये उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविदास का संदेश भी सुनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती जल संरक्षण को लेकर सक्रिय हो गयी है। सभी सरपंचों ने गांव में पानी बचाने का बीड़ा उठा लिया है। पीएम…

Read More

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे में इमारत की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। यहां के कोंढवा में दीवार गिरने की वजह से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है। पुणे के तालाब मस्जिद इलाके में देर रात यह हादसा हुआ, जिसकी वजह भारी बारिश बताई जा रही है। यहां एक आवासीय सोसायटी में निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके बगल में ही मजदूरों के रहने के लिए कच्चे घर बने हुए थे। पार्किंग से लगा हुआ इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। सोसायटी…

Read More

दुमका : दुमका में खाना खाने के बाद लोगों के बीमार हो जाने का मामला सामने आया है। यहां एक गांव में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 60 से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। खाने में छिपकली पड़ जाने की वजह से लोग बीमार हुए। सभी को हॉस्पिटल में फर्स्ट ऐड दे दिया गया है, जिसके बाद सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। दुमका के एसपी वाई. एस. रमेश ने जानकारी देते हुए बताया, ‘यहां के चंदन पहाड़ी गांव में हुई इस घटना के बाद सरकारी अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा। बीमारों में कई बच्चे भी…

Read More

नई दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए जापान से 24 बुलेट ट्रेन खरीदने की रेल मंत्रालय की योजना है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लि. और जापानी पक्ष के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीदी जाने वाली 24 रेलगाड़ियों में से छह को भारत में असेंबल करने की योजना है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है।…

Read More

नई दिल्ली: पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्री लंका को एकतरफा अंदाज में 9 विकेटों से मात दे दी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्री लंका को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ढेर कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 37.2 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार से हालांकि श्री लंका की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। उसके अभी सात…

Read More

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा शुक्रवार को कहा कि सेना तथा सैनिकों के किसी भी प्रस्ताव में जरा भी विलंब बर्दाश्त नहीं है। योगी ने यहां सिविल सैन्य संपर्क सम्मेलन के दौरान यह निर्देश अधिकारियों को दिए। सीएम योगी ने कहा,‘राज्य सरकार, सेना से संबंधित प्रकरणों का शीघ्रता से और समयबद्ध निस्तारण के लिए पूरा प्रयास कर रही है। प्रकरणों के समाधान में सकारात्मक द्दष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए। सैनिकों के किसी भी मामले में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में नौकरी को लेकर भूतपूर्व सैनिकों को…

Read More

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल की स्थिति बेहद खराब हो गयी है। लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से इस इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। सरायकेला में मॉब लिंचिंग की घटना से पूरी दुनिया में चर्चा में आये कोल्हान में पिछले एक महीने के दौरान कई ऐसी वारदातें हुई हैं, जो पहले झारखंड में नहीं हुई थीं। दो साल पहले भी बच्चा चोर गिरोह की अफवाह इसी इलाके से शुरू हुई थी और कम से कम आठ लोगों की हत्या हुई थी। आखिर झारखंड के सबसे समृद्ध और विकसित इलाके को किसकी नजर लग गयी है, या यह सब किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। कोल्हान प्रमंडल की चिंताजनक स्थिति पर आजाद सिपाही एसआइटी की खास रिपोर्ट।

Read More