Author: azad sipahi desk

Mumbai: शुक्रवार को दिनभर सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के कान फिल्म फेस्टिवल से अलग-अलग लुक छाए रहे। दीपिका ने पहले तो ब्राउन और क्रीम गाउन में कान के रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी, इसके बाद उन्होंने अपने कई लुक्स शेयर किए। अब कान से उनके लेटेस्ट लुक की चर्चा हो रही है। उनका यह लुक काफी क्रेजी दिख रहा है और लोग उनकी तुलना रणवीर के फैशन स्टेटमेंट से कर रहे हैं। नए लुक में दीपिका लाइम ग्रीन गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाउन में हेवी रफल्स के साथ दीपिका बिल्कुल हटके नजर आ रही हैं।…

Read More

पुलवामा : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। एएनआई के मुताबिक, पुलवामा में अवंतीपुरा के पंजगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर मुठभेड़ शुरू हो गई थी। जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने पंजगाम में ओपन फायरिंग शुरू कर दी थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान मुठभेड़ में 1 आतंकवादी ढेर कर दिया गया। एएनआई के मुताबिक, 130 बटालियन CRPF, 55 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के जवानों ने आतंकवादी को मार गिराया।

Read More

भुवनेश्‍वर : केंद्र में नई सरकार बनने में क्षेत्रीय दलों की भूमिका पर अटकलों के बीच बीजू जनता दल (बीजेडी) के एक सीनियर नेता ने ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक का नाम प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार के रूप में सामने रखा है। लोकसभा चुनावों के नतीजे 23 मई को आने हैं। बीजेडी के उपाध्‍यक्ष और राज्‍य में सहकारिता, खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण मंत्री, सूर्य नारायण पात्रो का कहना है, ‘वह (नवीन) प्रधानमंत्री बनने के बहुत अधिक उपयुक्‍त हैं।’ साथ ही पात्रो ने यह भी साफ किया कि नवीन पटनायक को प्रधानमंत्री बनने के लिए कांग्रेस का समर्थन नहीं लेना चाहिए।

Read More