Author: azad sipahi desk

लातेहार। अंतत: लातेहार की निर्भया जिंदगी की जंग हार गयी। गुरुवार शाम 4:30 बजे उसने रिम्स में अंतिम सांस ली। निर्भया की मौत के बाद डॉक्टरों की एक विशेष टीम की देख-रेख में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जायेगा। बता दें कि आज से पांच माह पहले 23 जनवरी को सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई थी। इसके बाद से ही वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। अंतिम दिन तक वह आंखें खोलने और अपने ऊपर हुए दरिंदगी को बताने की असफल कोशिश करती रही, लेकिन शरीर ने उनका साथ नहीं दिया। वह अपने पीछे 12…

Read More

हैदराबाद/गंगटोक/इटानगर/भुवनेश्वर। आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में वाइएसआर कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। 46 साल के जगनमोहन रेड्डी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वह 30 मई को शपथ ले सकते हैं। उन्होंने 69 साल के टेक सेवी मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेदेपा को करारी शिकस्त दी। तेदेपा दहाई अंकों पर सिमट गयी। वाइएसआर कांग्रेस 152 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य में बहुमत के लिए 175 सीटों में से 88 सीटें चाहिए। उधर, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शाम को अपना इस्तीफा राज्यपाल इएसएल नरसिम्हन को सौंप दिया। इस चुनाव में तेदेपा के वोट शेयर में करीब 5.94%…

Read More

रांची. झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। रूझान आने जारी हैं। गिरिडीह सीट से एनडीए सह आजसू पार्टी के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी जीत गए हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी को 167833 वोट से जीत मिली है। चंद्रप्रकाश चौधरी को 436015 वोट जबकि झामुमो के जगरनाथ महतो को 268182 वोट मिले।

Read More

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2019 के रुझानों आर परिणामों के साथ ही अब यह साफ हो गया है कि बीजेपी बंपर जीत की तरफ बढ़ रही है। एक बार फिर देश में मोदी लहर है और एनडीए के 350 से ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान है। अगर नतीजे भी रुझान के मुताबिक रहते हैं तो निश्चित तौर पर बीजेपी 300 के करीब सीटें हासिल कर लेगी। बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद देश-विदेशों से पीएम मोदी और उनकी पार्टी को बधाइयां मिल रही हैं। पीएम मोदी ने भी जनता से मिले जनादेश पर ट्वीट किया है। इससे पहले बीजेपी…

Read More

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद पार्टी के भीतर अंतर्कलह शुरू हो गई है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर अपनी ही सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा है। खासतौर पर नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान जाकर वहां के सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर कैप्टन ने उन पर वार किया। अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘भारतीय और खासतौर पर सेना से जुड़े लोग पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष के गले लगने जैसी हरकतों को पसंद नहीं कर सकते।’ यही नहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरदासपुर…

Read More

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। क्षेत्रीय दलों में सबसे ज्यादा फायदा द्रमुक और बसपा को मिला है। 2014 लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां खाता तक नहीं खोल पाई थीं। इस बार द्रमुक तमिलनाडु की 22 और बसपा उत्तरप्रदेश की 12 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, कांग्रेस पंजाब और केरल में अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब रही। 20 सीटों वाले केरल में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है। पिछली बार पार्टी ने यहां 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। पंजाब में कांग्रेस 8 सीटों पर आगे…

Read More

एजेंसी नयी दिल्ली। एग्जिट पोल के अनुमान के बाद कांग्रेस ने एनडीए को सत्ता में लौटने से रोकने की तैयारी और तेज कर दी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने नतीजों से पहले ही गठबंधन को और मजबूत करने के लिए गोटियां सेट करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस का मानना है कि यदि एनडीए बहुमत से कुछ दूर रहती है, तो इस तरह की रणनीति काफी मददगार साबित हो सकती है। चुनाव बाद और नतीजों से पहले गठबंधन की रणनीति पर कांग्रेस की टॉप लीडरशिप काम कर रही है। फिलहाल इस रणनीति पर अन्य संभावित साझेदारों…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता मेदिनीनगर। पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में इलाहाबाद बैंक से ढाई लाख रुपये की लूट हुई है। मसिहानी में संचालित इलाहाबाद बैंक में बुधवार को दिनदहाड़े पांच नकाबपोश अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद बैंक और पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गये हैं। ग्राहक बनकर बैंक में दाखिल हुए लुटेरे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे दो मोटरसाइकिलों से पांच अपराधी ग्राहक बनकर बैंक में घुसे। उस समय आठ से दस ग्राहक बैंक के अंदर थे। अपराधी अपने चेहरे ढके हुए थे। गर्मी का मौसम होने के कारण चेहरा…

Read More

एजेंसी नयी दिल्ली। भारत में मौजूद चीनी राजदूत लुओ झाओहुई ने भारत और चीन के बीच जून 2017 में हुए डोकलाम विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, दो महान पड़ोसी देशों के बीच कुछ गलत हो रहा है। यह स्वाभाविक है। ठीक जिस तरह एक छत के नीचे रहने वाले एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच विवाद हो जाता है। यह स्वाभाविक है। लुओ ने आगे कहा, यदि आप पिछले दो हजार सालों के परिवार का आदान-प्रदान देखेंगे तो कुछ छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कुछ नहीं। यह कुछ नहीं है और…

Read More

England: वर्ल्ड कप मिशन के लिए टीम इंडिया बुधवार को इंग्लैंड पहुंच गई है। 25 और 28 मई की टीम यहां न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। इसके बाद 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी।

Read More

Ranchi: सरायकेला के खरसावां थानाक्षेत्र में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ हुई है। इसमें दो सैप और एक जिला बल के जवान को गोली लगी है। तीन में से दो जवानों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे जवान का खरसावां सीएचसी में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह शुरू डैम के पास जंगल होकर जवानों से भरी गाड़ी गुजर रही थी।उसी दौरान नक्सलियों ने गाड़ी को ब्लास्ट कर उड़ाने की कोशिश की। हालांकि गाड़ी बाल-बाल बच गई।बाद में नक्सलियों ने गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग भी की। बदले…

Read More