नई दिल्ली : शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के एसआई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात है कि आरोपी बदमाश को मालूम था कि जिसको वह पीट रहा है, वह दिल्ली पुलिस में एसआई है। बावजूद इसके आरोपी ने पिटाई की और फिर घायल अवस्था में ही एसआई को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से कुछ दूरी पर ही पुलिस की पिकेट लगाई गई थी, लेकिन पिकेट पर पुलिसकर्मियों को भी पीसीआर कॉल होने से पहले तक झगड़े को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार, अस्पताल पहुंचने से पहले पुलिसकर्मी की…
Author: azad sipahi desk
मुंबई : एग्जिट पोल में केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी के संकेत मिलने के बाद सोमवार को उत्साहित शेयर बाजार में तेजी बरकरार है। सेंसेक्स में 1,100 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। अपराह्न 12.29 बजे सेंसेक्स 1,112.64 अंक उछलकर 39,043.41 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 324.95 अंकों (2.88%) की तेजी के साथ 11,732.10 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में सकारात्मक रुझानों का आलम यह रहा कि सेंसेक्स 2.49 फीसदी के उछाल के साथ खुला। वहीं, निफ्टी भी 2.15 फीसदी के उछाल के साथ खुला। बीएसई के 31 कंपनियों के…
लखनऊ : यूपी में बीजेपी के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। राज्यपाल राम नाईक ने सीएम योगी आदित्यनाथ की राजभर को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने की सिफारिश मंजूर कर दी है। इससे पहले ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के अन्य सदस्य जो विभिन्न निगमों और परिषदों में अध्यक्ष व सदस्य हैं, सभी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। ओमप्रकाश राजभर ने भी इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सीएम के फैसले का स्वागत करते हैं। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा…
आज भी खुले में शौच, सोने के लिए खुला आसमान और खाली जमीन। इसके बावजूद चुनाव में जान की बाजी लगा रहे झारखंड के जवान। जी हां, चुनाव में अरबों-अरब का खर्च करनेवाला चुनाव आयोग इन जवानों के लिए न तो शौचालय की व्यवस्था करा पाता है और न ही सोने के लिए सुविधा दे पाता है। लेकिन इन जवानों का जोश और हौसला भी ये समस्याएं पस्त नहीं कर पातीं, वह भी तब, जब तापमान 40 के पार हो। आसमान से आग के गोले बरस रहे हों, धरती शोले सी तप रही हो। कमोबेश चुनाव ड्यूटी के नाम पर…
पटना। बिहार की राजधानी के समनपुरा इलाके में रहने वालीं जुड़वा बहनें सबा और फरहा, जो सिर से जुड़ी हुई हैं, उन्होंंने आज अलग-अलग मतदान किया। इन्हें पहले ही चुनाव आयोग की ओर से अलग-अलग मतदान करने की इजाजत मिल गयी थी। दोनों ने मतदान करने के बाद स्याही लगी उंगली भी दिखायी। सबा और फरहा की कहानी हाल में चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। उन्हें सर्जरी के लिए दिल्ली एम्स ले जाया गया था, लेकिन प्रयास सफल नहीं हुआ। जिला मजिस्ट्रेट कुमार रवि ने बताया, नियमानुसार गोपनीयता के कारण दो लोग एक ही…
दुबई : सऊदी अरब के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता, लेकिन वह ईरान के खिलाफ अपनी रक्षा कराने से हिचकिचाएगा नहीं। उनका यह बयान ऐसे वक्त आया है जब एक सप्ताह पहले संयुक्त अरब अमीरात के तट पर तेल के 4 टैंकरों को कथित तौर पर निशाना बनाया गया और ईरान समर्थित यमन के बागियों ने सऊदी अरब की तेल की पाइपाइन पर ड्रोन हमले का दावा किया था। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वह लड़ाई चाहता है तो उसका विनाश हो जाएगा। ट्रम्प ने…
आजाद सिपाही संवाददाता चिनियां। थाना क्षेत्र के रनपुरा गांव निवासी भजु सिह के पुत्र टुना सिंह उर्फ उमेश सिह 25 वर्ष का शव रविवार की सुबह रनपुरा के सिदयाली मोड़ के समीप से पुलिस ने बरामद किया है। टुना सिंह की हत्या गला दबाकर की गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा करा उसे पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेजा। उन्होंने बताया कि हत्याकांड की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही इस घटना में शामिल लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने…
यूपी : महागठबंधन और भाजपा में कांटे की टक्कर एजेंसी नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटिंग खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आने शुरू हो गये हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को 58 सीटें मिल रही हैं, जबकि उसे अकेले 56 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां सबसे करारा झटका महागठबंधन को लगता दिख रहा है। एसपी-बीएसपी और आरएलडी के साझा गठबंधन को महज 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के सघन प्रचार के बाद भी कांग्रेस के…
एजेंसी नयी दिल्ली। चुनाव नतीजों से पहले और आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के ठीक बाद मीडिया में अलग-अलग सर्वे एजेंसियों की मदद से एग्जिट पोल शुरू हो जाता है। इससे आधिकारिक नतीजों से पहले ही देश का मूड और हवा का रुख भांपने में मदद मिलती है। वोटिंग खत्म होने के बाद आधिकारिक नतीजों के ऐलान तक एग्जिट पोल के नतीजे सियासी चर्चाओं के केंद्र में रहते हैं। हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं होता, जब एग्जिट पोल का अनुमान ठीक होता हो। अतीत में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब एग्जिट पोल वोटरों के मूड को भांप पाने में…
आजाद सिपाही संवाददाता गढ़वा। आरकेवीएस बीएड संस्थान में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ की गयी। जिसमें एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत किये गये। इसका उद्घाटन कालेज के निर्देशक अलखनाथ पांडेय ने दीप जलाकर की। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अलखनाथ पांडेय ने कहा कि संस्थान का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। शिक्षार्थियों के सभी गुणों में निखार आए। इसके लिए कालेज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।…
रांची। कभी संथाल परगना में जाने के लिए लोग दस बार सोचते थे। नक्सलियों का खौफ, आवागमन की समस्या और कई अन्य तरह की समस्याएं इस इलाके की नियति थीं। प्रकृति की बेशुमार सौगातों से भरा यह क्षेत्र गरीबी, अशिक्षा और कुपोषण के लिए जाना जाता था। इस इलाके में कालापानी की सजा दी जाती थी। राजनीतिक रूप से यह क्षेत्र अनुर्वर था। संथाल आदिवासियों का यह इलाका विकास के लिए तरस रहा था। रोजगार के नाम पर कुछ नहीं था। पलायन इस इलाके के लोगों की नियति बनी हुई थी। क्षेत्रफल के हिसाब से झारखंड का सबसे बड़ा इलाका…