कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी गुरुवार को दूसरी बार झारखंड आये। उन्होंने सिमडेगा में चुनावी रैली की। खूंटी संसदीय क्षेत्र के अधीन आनेवाला सिमडेगा आदिवासी और इसाई बहुल इलाका है। राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर राहुल गांधी इतनी देर से झारखंड क्यों आये। राज्य में पहले चरण के तहत तीन संसदीय सीटों पर चुनाव खत्म हो चुके हैं। इनमें से चतरा और लोहरदगा में जहां कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, वहीं पलामू में राजद का उम्मीदवार था। अब दूसरे चरण के तहत रांची, खूंटी, कोडरमा और हजारीबाग में चुनाव होना है। इनमें से तीन सीटों, रांची, खूंटी और हजारीबाग में कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं कोडरमा में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर कांग्रेस अध्यक्ष पहले चरण की सीटों पर प्रचार के लिए क्यों नहीं आये, जबकि वहां पार्टी को प्रचार की अधिक जरूरत थी। इतना ही नहीं, उन तीन सीटों पर कांगे्रस की पहली पंक्ति का कोई भी नेता प्रचार के लिए नहीं गया। राहुल गांधी इससे पहले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दो मार्च को झारखंड आये थे और रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित किया था। राहुल गांधी की झारखंड में इस पहली चुनावी रैली के राजनीतिक मायनों का विश्लेषण करती आजाद सिपाही पॉलिटिकल ब्यूरो की रिपोर्ट।
Author: azad sipahi desk
एजेंसी नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आदर्श आचार संहिता को लेकर दाखिल नौ शिकायतों का निपटारा छह मई तक किया जाये। हालांकि, चुनाव आयोग ने कोर्ट को बताया कि उसने दो शिकायतों पर फैसला कर लिया है। सोमवार को पांचवें चरण का चुनाव देखते हुए उसे थोड़ा समय और दिया जाये। आयोग ने आठ मई तक का समय मांगा, लेकिन सर्वोच्च अदालत ने आयोग की मांग खारिज करते हुए कहा कि आयोग के पास मोदी-शाह के खिलाफ दायर शिकायतों के निपटारे…
आजाद सिपाही संवाददाता छतरपुर (पलामू)। संपत्ति के लिए एक भाई द्वारा अपने ही सगे भाई को भारी वाहन से कुचल कर मारने का प्रयास किया गया। हालांकि इस घटना में भाई तो बालबाल बच गया, लेकिन उसकी गर्भवती पत्नी की मौत हो गयी। इस जानलेवा हमले में एक किशोरी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका ईलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इस बाबत मृतका के पति धर्मेंद्र यादव ने अपने ही सगे भाई सत्येंद्र यादव के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने जानलेवा हमले में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया…
नई दिल्ली : देश के महत्वकांक्षी चंद्रमिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 9 और 16 जुलाई के बीच होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को यह घोषणा की। इसरो के अनुसार चंद्रयान-2 में 3 मॉड्यूल आर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) होंगे। जीएसएलवी मार्क-3 चंद्रयान 2 आर्बिटर और लैंडर को धरती की कक्षा में स्थापित करेगा, जिसके बाद उसे चांद की कक्षा में पहुंचाया जाएगा। चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 के पहुंचने के बाद लैंडर निकलकर चांद की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चांद की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद रोवर उससे निकलेगा और चहलकदमी करते हुए विभिन्न प्रयोगों…
जयपुर : जैश-ए-मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ग्लोबल आतंकवादी घोषित होने के बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी और संतोष जताया है। जयपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने इसे बड़ी सफलता बताया और कहा, ‘यह तो सिर्फ शुरुआत है। आगे-आगे देखिए क्या होता है।’ इस दौरान उन्होंने इसे सवा सौ करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति का परिणाम बताया। साथ ही पीएम ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ खड़ा रहने के लिए विश्व समुदाय को देश की जनता की ओर से आभार भी व्यक्त किया। देर…
वॉशिंगटन : पाक की सरजमीं पर रहकर भारत में कई आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना अजहर मसूद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के यूएन के कदम का अमेरिका ने स्वागत किया है। अमेरिका ने कहा है अजहर मसूद पर संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाई पाकिस्तान में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने और दक्षिण एशिया में सुरक्षा, शांति और स्थिरता लाने के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस कार्रवाई के बाद अमेरिकी प्रशासन ने उम्मीद जताई कि इस्लामाबाद अपनी जमीन से आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले टेरर ग्रुपों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
चेन्नै : आईपीएल के 12वें सीजन के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से करारी मात देकर चेन्नै सुपरकिंग्स ने एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में 44 रनों की शानदार नाबाद पारी और विकेट के पीछे दो बेहतरीन स्टंप करने के लिए चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया है। एक समय में चेन्ने के 15 ओवरों में महज 102 रन थे, लेकिन वह महेंद्र सिंह धोनी थे, जिन्होंने आखिरी ओवरों में जोरदार शॉट खेलकर टीम को 179 रनों के चुनौतीपूर्ण…
नई दिल्ली : बीट कॉन्स्टेबल ने तरकीब लगाई और गूगल के एक ऐप के जरिए महज 15 मिनट के भीतर लोकेशन का पीछा करते हुए चोरनी को पकड़ लिया। वह अरुणा आसफ अली अस्पताल में मरीज बनकर लेडी डॉक्टर का बैग और मोबाइल चोरी करके भागी थी। सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान जाफराबाद निवासी 35 वर्षीय शबाना के तौर पर हुई है। डॉ. सुवर्ना अरुणा आसफ अली हॉस्पिटल में तैनात हैं। जब वह हॉस्पिटल की ओपीडी में पेशंट को देखने में बिजी थीं। इसी दौरान उनका…
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी उस कथित टिप्पणी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एक नया कानून बनाया है जिसके तहत आदिवासियों को गोली मारी जा सकती है। चुनाव आयोग ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश के शहडोल में 23 अप्रैल को एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक बयान दिया था, जिससे राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए दिशानिर्देश के लिए आदर्श आचार संहिता के भाग (1) के अनुच्छेद (2) के तहत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।…
भुवनेश्वर : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘फनी’ प्रचंड रूप ले चुका है। इसके शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के तट पर गोपालपुर और चांदबली के बीच से गुजरने की आशंका है। उस समय इसकी अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी जो 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस बीच ओडिशा में अलर्ट जारी करते हुए स्कूल-कॉलेजों की 2 मई तक छुट्टी कर दी गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के लिए ‘येलो वॉर्निंग’ जारी की है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के तटीय इलाके को खाली करने का सुझाव…
नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर ‘चौकीदार चोर है’ का नारा दिया है। इस बयान की वजह से उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में अवमानना मामले पर सुनवाई हुई। अदालत में राहुल ने जो हलफनामा दायर किया है, उसकी भाषा पर न्यायालय ने नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने पूछा कि क्या खेद जताने के लिए 22 पेज का हलफनामा दिया जाता है? इसके बाद राहुल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने मुवक्किल की तरफ से माफी मांगी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक मनु सिंघवी…