Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»खतरनाक हुआ ‘फनी’, ओडिशा में स्कूल बंद
    Top Story

    खतरनाक हुआ ‘फनी’, ओडिशा में स्कूल बंद

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 1, 2019Updated:May 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्‍वर : बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘फनी’ प्रचंड रूप ले चुका है। इसके शुक्रवार दोपहर तक ओडिशा के तट पर गोपालपुर और चांदबली के बीच से गुजरने की आशंका है। उस समय इसकी अधिकतम रफ्तार 175 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी जो 205 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस बीच ओडिशा में अलर्ट जारी करते हुए स्कूल-कॉलेजों की 2 मई तक छुट्टी कर दी गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के लिए ‘येलो वॉर्निंग’ जारी की है।

    मौसम विभाग ने इन राज्‍यों के तटीय इलाके को खाली करने का सुझाव दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने को कहा गया है। खासकर 2 मई से 4 मई के बीच, क्‍योंकि इस समय समुद्र के बहुत अधिक खतरनाक होने की आशंका है।

    मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि फिलहाल चक्रवात ‘फनी’ पुरी (ओडिशा) के 760 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) के 560 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व तथा त्रिणकोमली के 660 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व (श्रीलंका) में है।

    केंद्र ने जारी की मदद राशि
    चक्रवात के मद्देनजर केंद्र ने अडवांस में चार राज्‍यों (आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल) के लिए 1,086 करोड़ रुपयों की राशि जारी कर दी है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि तूफान से बचने के ए‍हतियाती कदम उठाए जा सकें और जरूरत पड़ने पर राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।

    ‘फनी’ के भारतीय पूर्वी तट की ओर बढ़ने पर नौसेना और तटरक्षक बल के जहाज तथा हेलिकॉप्टर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की राहत टीमों को महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है जबकि सेना और वायु सेना की टुकड़ियों को तैयार रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘चौकीदार चोर है’ पर राहुल ने मांगी माफी
    Next Article राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!

      May 15, 2025

      मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार

      May 15, 2025

      जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version