Author: azad sipahi desk

New Delhi: तटीय ओडिशा में चक्रवात फैनी की वजह से बारिश और तेज हवाएं चलने के बीच करीब 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। साथ ही लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। यह तूफान पुरी के पास दस्तक देगा। राज्य के मुख्य सचिव ए पी पधी ने कहा कि चक्रवात के धार्मिक नगरी पुरी के बेहद करीब शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचने की आशंका है और इसके यहां टकराने की पूरी प्रक्रिया चार-पांच घंटे की होगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों के…

Read More

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने बुधवार को बीजेपी पर आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उसके 7 विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये देकर खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन वे नाकाम रहे। बीजेपी ने गुरुवार को इस आरोप का चौंकाने वाला जवाब दिया। दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 7 नहीं, बल्कि 14 विधायक हमारे संपर्क में हैं और उनके इससे भी ज्यादा विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी के विधायकों को अब वहां पर भयंकर घुटन महसूस हो रही है। गोयल ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल-2019 के 51वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को सुपर ओवर में हरा दिया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए क्विंटन डि कॉक (नाबाद 69) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 5 विकेट पर 162 रन बनाए। जोरदार फॉर्म में चल रहे मनीष पांडे ने पारी के आखिरी गेंद पर सिक्स लगाते हुए हैदराबाद को 162 रनों पर पहुंचा दिया। इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। जहां हैदराबाद ने 8 रन बनाए, जबकि मुंबई ने पहली 3 गेंदों में ही 9 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। सुपर ओवर का रोमांच… सनराइजर्स हैदराबाद…

Read More

कोलंबो : ईस्टर के दिन श्री लंका में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद यहां के बहुसंख्यक बौद्धों में भी दहशत का माहौल है। कोलंबो का प्रसिद्ध गंगारमाया मंदिर लगभग खाली हो गया था। 21 अप्रैल को हुए धमाकों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे। बौद्धों में डर है कि जेहादी उनपर भी अटैक कर सकते हैं। ब्रिटेन से श्री लंका आए निलमन एकानायके ने बताया कि यहां चारों ओर अफवाहों को बाजार गर्म है इस वजह से मंदिर भी खाली पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने एक पूजा के स्थान को टारगेट किया। बौद्धों का मंदिर भी पूजा…

Read More

नयी दिल्ली। इस बार लोकसभा चुनावों के कारण सीबीएसइ की परीक्षाएं पहले हुईं और गुरुवार को 12वीं के नतीजों का ऐलान भी हो गया। सीबीएसइ ने एक साथ सभी 10 जोन के रिजल्ट घोषित कर दिये हैं। इस बार 83.4 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। इस साल 12वीं के टॉपरों में लड़कियों की संख्या अधिक है। डीपीएस मेरठ रोड, गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों के 500 में से 499-499 नंबर हैं। दूसरे पायदान पर भी तीन लड़कियां संयुक्त रूप से हैं। ऋषिकेश की गौरांगी चावला, रायबरेली की ऐश्वर्या…

Read More

रांची। भयानक चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ को लेकर पूरे झारखंड में हाइ अलर्ट घोषित किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों में आपदा मोचन बलों को तैयार रहने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों को एहतियात बरतने और राहत और बचाव सामग्री तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। इस तूफान के शुक्रवार को ओड़िशा तट पर प्रवेश करने की भविष्यवाणी की गयी है। ‘फेनी’ के असर से राजधानी रांची समेत कई जिलों में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके प्रभाव से चार और पांच मई को भी झारखंड के कई हिस्सों में…

Read More

सिमडेगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को झारखंड में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सिमडेगा से की। स्थानीय बाजार टांड़ मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर कीमत पर आदिवासी जमीन की रक्षा करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो करोड़ रोजगार और खाते में 15 लाख रुपये भेजने के वादे पूरे नहीं किये हैं। मोदी जी ने किसानों का कृषि ऋण माफ नहीं किया। राहुल ने कहा कि झारखंड में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य महज 18 सौ रुपये प्रति…

Read More