आज के खबर विशेष में हम बता रहे हैं कि अंतत: कांग्रेस को हेमंत सोरेन का नेतृत्व स्वीकार हो गया है। बीते मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने हेमंत सोरेन के दरबार में हाजिरी लगाकर इसकी पुष्टि भी कर दी। दोनों दलों को एक-दूसरे की जरूरत भी है। दोनों के बीच समझौते का खाका तो महीनों पहले ही तैयार हो गया था, परंतु लोकसभा में मिली हार और इसके बाद कांग्रेस में हुए सांगठनिक फेरबदल के कारण महागठबंधन को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। कांग्रेस के नये अध्यक्ष की बयानबाजी भी इस रिश्ते को तार-तार कर रही थी। इस बीच पिछले दिनों दिल्ली में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में झारखंड के नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे गठबंधन को लेकर बयानबाजी से बाज आयें। इसके बाद आरपीएन सिंह रांची आये और हेमंत से मिल कर रिश्तों को मजबूत बना गये। इससे स्पष्ट है कि राहुल गांधी के समय में दोनों दलों के बीच हुआ समझौता बरकरार है। अब दोनों के बीच सिर्फ सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होना बाकी और राज्य के अन्य विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना भर रह गया है। झारखंड में विपक्षी महागठबंधन कैसे आकार लेने लगा है, इसकी पड़ताल करती दीपेश कुमार की रिपोर्ट।
Author: azad sipahi desk
सीएम रघुवर दास ने जतायी संवेदना, अहले सुबह सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी
करतारपुर जाने वाले पहले जत्थे में शामिल होंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जल जमाव
महाराष्ट्र: आज नामांकन का आखिरी दिन, CM देवेंद्र फडणवीस दाखिल करेंगे पर्चा
370 हटाए जाने से बौखलाई पाकिस्तानी सेना आज LOC पर करेगी मार्च
मालदा: बिहार के कटिहार क्षेत्र में गुरुवार रात महानंदा नदी में एक नाव के डूबने से 7 लोगों के मरने की खबर है, जबकि 50 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। इस हादसे में अभी तक 28 लोगों को बचाया जा चुका है। नाव में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब महानंदा नदी में एक नौका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग नौका दौड़ देखने के बाद एक नाव से वापस लौट रहे…
लक्ष्मण गिलुआ ने कहा: पलामू में भाजपा और मजबूत हुई
गेट से स्टेज तक नहीं था कोई बैरियर, विशेष शाखा के अफसर रहे परेशान
पैरिस: राजधानी में गुरुवार को एक हमलावर ने पुलिस मुख्यालय में चार पुलिसवालों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। सूचना के मुताबिक हमलावर भी मुख्यालय में ही काम करता था। हमले के बाद वह शख्स भी मार गिराया गया। इसे फ्रांस में हुए बड़े हमलों में माना जा रहा है। पैरिस स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में हमले के बाद इसे खाली करवा लिया गया और इसके बाद हमलावर को मार गिराया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह शख्स मुख्यालय में किस पद पर था। अधिकारियों का यह भी कहना है कि निजी झगड़े की वजह से उसने इस…
