Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के आरोपी गौतम खेतान के काला धन कानून से संबंधित मामले में बुधवार को नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, ‘न्याय खरीदा नहीं जा सकता है।’ दरअसल, गौतम खेतान के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र की अपील पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। शीर्ष अदालत ने मई महीने में हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी जिसने आयकर विभाग को खेतान के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से रोक दिया था। खेतान के खिलाफ काला धन कानून के तहत मामला दर्ज किया…

Read More

अजय शर्मा रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास के काम के कारण झारखंड का नाम पूरे देश में हो रहा है। सीएम के काम करने की शैली की वजह से ही पीएम नरेंद्र मोदी के लिए यह फोकस राज्य बन गया है। यही वजह है कि कई बड़ी देश स्तरीय योजनाओं की शुरुआत पीएम इस राज्य से करते रहे हैं। प्रधानमंत्री के हृदय में झारखंड बस गया है। इसके पीछे इस राज्य के गठन में भाजपा का हाथ भी शामिल है। प्रधानमंत्री खुद को इस राज्य से जोड़े रखना चाहते हैं। झारखंड छोटा राज्य है, लेकिन केंद्र की नजर में यहां की…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को रांची आ रहे हैं। उनकी यह यात्रा इस मायने में ऐतिहासिक है कि अपने दूसरे कार्यकाल में यह उनका दूसरा झारखंड दौरा होगा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को अपना फोकस प्रदेश बना रखा है। इसलिए अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने चार बड़ी योजनाओं की शुरुआत इसी प्रदेश से की। अब दूसरे कार्यकाल के दूसरे दौरे में वह दो बड़ी योजनाओं का श्रीगणेश भी इसी प्रदेश से करेंगे। योजनाओं की शुरुआत की बात छोड़ भी दी जाये, तो प्रधानमंत्री ने इस साल 21 जून को अंतरराष्टÑीय योग दिवस के मुख्य समारोह के लिए भी रांची का ही चयन किया। झारखंड को फोकस प्रदेश बनाने के कारण भी हैं। पिछले पांच साल से झारखंड की रघुवर दास सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जिस गंभीरता और कुशलता से किया है, उसकी चौतरफा तारीफ हो रही है। इतना ही नहीं, रघुवर सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जो पूरे देश के लिए नजीर बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रांची यात्रा के राजनीतिक मायने चाहे कुछ भी हों, उनके द्वारा शुरू की जानेवाली दो योजनाएं देश के मानचित्र पर झारखंड को एक बार फिर बहुत ऊंचाई पर स्थापित करेंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। पीएम की यात्रा की पृष्ठभूमि में झारखंड के विकास को रेखांकित करती आजाद सिपाही टीम की खास रिपोर्ट।

Read More