Author: azad sipahi desk

नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर 2.50 रुपये की कटौती के बाद बीजेपी एवं केंद्र शासित 14 राज्यों ने भी 2.50 रुपये की कमी कर दी है। इस तरह से कई राज्यों में 5 रुपये की राहत पेट्रोल और डीजल पर ग्राहकों को मिल रही है। हालांकि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से वैट में कटौती न किए जाने के चलते राजधानी में लोगों को सिर्फ 2.50 रुपये की राहत मिली है। इसके चलते दिल्ली से सटे यूपी के शहरों गाजियाबाद और नोएडा में उससे सस्ता पेट्रोल और डीजल मिल रहा है।…

Read More

रांची। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय दामोदर नदी को प्रदूषण से मुक्त कराने के बाद अब नेचर फाउंडेशन के तत्वावधान में वायु प्रदूषण के खिलाफ अभियान छेड़ेंगे। इसकी शुरुआत दस अक्तूबर से करेंगे। राय ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य में वायु प्रदूषण की स्थिति जानलेवा हो गयी है। खलारी, डकरा, पिपरवार, टंडवा खनन क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान उन्होंने वायु प्रदूषण की जो स्थिति देखी है, वह भयावह है। उन्होंने 28 सितंबर को वन एवं पर्यावरण सचिव, मुख्य वन संरक्षक और राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष के साथ बैठक कर इस पर चर्चा की थी और…

Read More

रांची। हम भारतीय हैं, ये भावना जब देश के युवाओं के अंदर आयेगी, तो देश को तोड़ने की भावना स्वत: ही उनके दिलों से समाप्त हो जायेगी। आज युवाओं को राष्ट्र को तोड़ने की शक्ति के खिलाफ खड़ा होने की जरूरत है। तभी हमारा देश फिर से विश्व गुरु बन सकेगा। उपरोक्त बातें राजस्व, निबंधन, भूमि सुधार, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने गुरुवार को रांची के निफ्ट में आयोजित भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर मध्य क्षेत्र कार्यक्रम…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विकास के लिए एडवांस प्लानिंग नहीं होने के कारण झारखंड का समुचित विकास नहीं हो पाया है। राज्य के विकास के लिए तीन वर्ष की कार्य योजना बनाने का जिम्मा पद्मश्री अशोक भगत और टी नंदकुमार की अगुवाई वाली टीम को सौंपा गया है। इसमें वर्ष 2022 में झारखंड का नये भारत के निर्माण में क्या योगदान होगा, इसकी रूपरेखा तय की गयी है। हमें इसे धरातल पर उतारना है। मुख्यमंत्री झारखंड मंत्रालय में आयोजित राज्य विकास परिषद की द्वितीय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बैठक में जन प्रतिनिधियों से…

Read More

वाशिंगटनः अमरीका के साउथ कैरोलिना प्रांत में पुलिसर्किमयों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में पांच अमेरीकी पुलिस अधिकरियों को गोली लग गई जिसमें से एक की मौत हो गई। सीएनएन ने फ्लोरेंस काउंटी में कोरोनर (मृत्यु समीक्षक) के हवाले से बताया कि बुधवार को घटना में गोली लगने से जख्मी हुए एक अधिकारी की मौत हो गई।  इसमें बताया गया है कि यह अधिकारी इन पांच घायलों में शामिल था। घायलों में दो नगर पुलिस अधिकारी हैं जबकि तीन फ्लोरेंस काउन्टी शेरिफ के प्रतिनिधि हैं। अन्य अधिकारियों की हालत के बारे में तत्काल कोई ब्योरा उपलब्ध नहीं है।फ्लोरेंस काउंटी…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार में खराब खाना का विरोध एवं मारपीट से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का बयान दर्ज किया गया। यह बयान न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत में दर्ज किया गया। कोड़ा से अदालत ने सात सवाल पूछा। पूछा कि 31 अक्तूबर 2011 को दोपहर 12 बजे होटवार जेल में अन्य बंदियों के साथ मिलकर सुरक्षाकर्मियों को धमकी, नारेबाजी और विरोध करने पर बंदी राजू तांती एवं बबन उर्फ साजिद के साथ हाथापाई व गाली-गलौज किया। जिससे जेल में अराजक स्थिति हो गयी थी। इसपर मधु कोड़ा…

Read More

नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 2.50 रुपये की कटौती के ऐलान के बाद बीजेपी शासित सभी राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में 2.5 रुपये प्रति लीटर कटौती करने का फैसला किया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी जानकारी दी। इसी क्रम में महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और असम की सरकारें कटौती का ऐलान कर चुकी हैं। इनके साथ ही, राज्यपाल शासन के तहत जम्मू-कश्मीर ने भी 2.5 रुपये वैट घटाने का ऐलान कर दिया है। यानी इन राज्यों में ग्राहकों…

Read More

राजकोट: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया पृथ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाजी की वजह से मजबूत स्थिति में है। पृथ्वी ने डेब्यू मैच में ही गजब का खेल दिखाते हुए 99 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी। वह पहले ही टेस्ट में सेंचुरी मारने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पृथ्वी शॉ टी ब्रेक से ठीक पहले 134 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 154 गेंदों पर 19 चौके जड़े। सबसे युवा भारतीय शतकवीर राजकोट में टेस्ट डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने शानदार बैटिंग कर खेल प्रेमियों का दिल जीत…

Read More

मुंबई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के अगले महीने चीन के आधिकारिक दौरे पर जाने की संभावना है। यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि 50 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से बनने वाला चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) बेहद महत्वपूर्ण है और इसकी शुरूआत हो गयी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि इन परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। चीन के साथ बातचीत की जा रही है कि जो क्षेत्र नयी सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं उन पर किस तरह ध्यान केंद्रित किया…

Read More