Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»NCR में दिल्ली से सस्ता पेट्रोल-डीजल
    Top Story

    NCR में दिल्ली से सस्ता पेट्रोल-डीजल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskOctober 5, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर 2.50 रुपये की कटौती के बाद बीजेपी एवं केंद्र शासित 14 राज्यों ने भी 2.50 रुपये की कमी कर दी है। इस तरह से कई राज्यों में 5 रुपये की राहत पेट्रोल और डीजल पर ग्राहकों को मिल रही है। हालांकि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से वैट में कटौती न किए जाने के चलते राजधानी में लोगों को सिर्फ 2.50 रुपये की राहत मिली है।

    इसके चलते दिल्ली से सटे यूपी के शहरों गाजियाबाद और नोएडा में उससे सस्ता पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। यही नहीं एनसीआर में ही आने वाले हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे जिलों में भी दिल्ली से सस्ता ईंधन मिल रहा है। यह शायद पहला मौका है, जब एनसीआर के अन्य शहरों में दिल्ली की तुलना में सस्ता पेट्रोल और डीजल मिल रहा है।

    पहले दिल्ली में भराते थे पेट्रोल, अब उल्टा हुआ मामला
    नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन अकसर वहीं तेल भरवाकर लौटते थे क्योंकि राजधानी में दाम कम थे। लेकिन अब उल्टा हो गया है और इन शहरों में दिल्ली की तुलना में रेट कम हैं। दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 81.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि डीजल 72.95 रुपये में ही मिल रहा है।

    नोएडा में दिल्ली से ढाई रुपये सस्ता पेट्रोल
    इसकी बजाय में पेट्रोल 79.08 रुपये में ही मिल रहा है यानी करीब ढाई रुपये सस्ता है। यही नहीं डीजल भी 71.10 रुपये में ही है, जो दिल्ली से 1 रुपये 85 पैसे कम है।

    गाजियाबाद में पेट्रोल नोएडा से भी सस्ता
    गाजियाबाद में पेट्रोल-डीजल दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा से भी सस्ता है। शहर में पेट्रोल 78.93 रुपये और डीजल 70.96 रुपये में मिल रहा है। इस तरह गाजियाबाद में दिल्ली से 2.57 रुपये सस्ता पेट्रोल और 1 रुपये 85 पैसे कम में डीजल मिल रहा है।

    गुरुग्राम और फरीदाबाद भी दिल्ली से सस्ते
    हरियाणा के गुरुग्राम में भी पेट्रोल और डीजल के दाम पहली बार राजधानी से कम हैं। गुरुग्राम में पेट्रोल 80.20 रुपये और डीजल 71.86 रुपये में है। फरीदाबाद में पेट्रोल की कीमत 80.45 रुपये और डीजल की 72.09 रुपये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article10 से वायु प्रदूषण के खिलाफ अभियान छेड़ेंगे मंत्री सरयू राय
    Next Article राजकोट टेस्टः कोहली-ऋषभ के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सपाट स्तर पर कारोबार, सोना-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      July 1, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      July 1, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version