रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि साइबर क्राइम झारखंड के लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि यहां अमेरिका का पैसा जामताड़ा में बैठ कर अपराधी उड़ा ले रहे हैं। सीएम बुधवार को रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्रतिस्पर्द्धा देश के विकसित राज्य गुजरात से ही नहीं, बल्कि दुनिया के विकसित राष्ट्र से है। कहा कि साइबर क्राइम एवं अपराध के नये-नये तरीके वर्तमान समय में राज्य, देश और दुनिया के लिए चुनौती बन गये हैं। इन चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित दक्ष…
Author: azad sipahi desk
सवाल सुनते ही असहज हो गये मंत्री और अधिकारी रांची। हातमा में जहरीली शराब की वजह से सात लोगों की मौत के बाद पूरा प्रशासनिक अमला हातमा में कैंप किये हुए है। बुधवार को राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, नगर आयुक्त मनोज कुमार, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय हातमा पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। हातमा में जहरीली शराब में सात लोगों की मौत के बाद प्रशासन की गहरी नींद टूट चुकी है। मुख्यमंत्री आवास के नजदीक बस्ती में अवैध शराब का कारोबार कई सालों से फल-फूल रहा…
रांची। भाजपा ने केंद्रीय कैबिनेट के उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व में ही घोषणा की थी कि उनकी सरकार किसानों को कम से कम अपनी लागत का 50% से अधिक लाभ दिलायेगी। आज का ये बड़ा कदम इसी उद्देश्य aकी पूर्ति के लिए उठाया गया है। शाहदेव ने कहा कि इसी के अंतर्गत गेहूं के समर्थन मूल्य में 6% की वृद्धि हुई है, जिससे किसानों को 62635 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। गेहूं…
रांची। राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के दो वर्ष पूरे होने पर उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष रघुवर दास को बधाई दी है। कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नियमित बैठकें की जा रही है। राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री समिति की नियमित बैठकें होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राज्य में 25 लाख से अधिक परिवारों को सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध कराया गया है। स्वच्छ भारत मिशन…
रांची। एक्सपो उत्सव को लेकर जेसीआइ रांची के सदस्यों ने एक जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखलाने स्वयं ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह मौजूद थे। रैली शुरू होने से पहले उन्होंने सभी सदस्यों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी। संस्था के सदस्यों ने करीब 30-40 बाइक में सवार होकर पूरे रांची शहर का भ्रमण किया। हाथों में एक्सपो एवं ट्रैफिक नियमों के पोस्टर लिये रैली की शुरुआत एक्सपो परिसर, मोराबादी मैदान से की गयी। रैली मोराबादी से रेडियम रोड, कचहरी रोड होते हुए लालपुर चौक पहुंaची। वहां से हजारीबाग रोड, मेन रोड, चर्च कांप्लेक्स,…
नई दिल्ली : प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को एक विशेष समारोह में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’ से नवाजा गया। दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में एक समारोह के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार समारोह में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत मोदी मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य भी मौजूद रहें। इस दौरान स्वराज ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। बता दें कि पीएम मोदी के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों को स्थायी विकास एवं जलवायु बदलाव के क्षेत्र में अनुकरणीय नेतृत्व और…
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज रंजन गोगोई ने देश के 46वें चीफ जस्टिस (सीजेआई) के रूप में आज शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में उन्हें सीजेआई पद की शपथ दिलाई। वह न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा का स्थान लेंगे। न्यायमूर्ति गोगोई का 13 महीने से थोड़ी अधिक अवधि का कार्यकाल होगा और वह अगले वर्ष 17 नवंबर को सेवानिवृत होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एच.डी. देवेगौड़ा, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश और एटर्नी के.…
रांची। अपहरण के एक मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने पुलिस की ओर से लापरवाही बरतने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। इसको लेकर आज कोर्ट के आदेश के बाद डीजीपी हाजिर हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने डीजीपी को जमकर फटकार लगाते हुए पुलिस कार्यशैली में कई बदलाव के निर्देश दिए। हाई कोर्ट ने डीजीपी को उनके लापरवाह अफसरों को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आपके जांच अधिकारी सक्षम नहीं हैं। पुलिस की कार्यशैली में बदलाव लाएं। मामलों की जांच मे कोताही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। गौरतलब है कि हज़ारीबाग से जनवरी 2013 में नाबालिग विकास कुमार…
नई दिल्ली: वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कुछ खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। इनमें तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं। हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों को यह सीरीज खेलनी चाहिए थे। उन्होंने इन दोनों को आराम दिए जाने को लेकर सिलेक्टरों पर तीखा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने सिलेक्टरों पर टेस्ट मैच को हल्के में लेने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली : टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति को आखिर इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है। असम की गुवाहटी निवासी बिनीता जैन ने 14वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ की राशि जीती है। उन्होंने सात करोड़ के सवाल का भी सही जवाब दिया, हालांकि जवाब देने से पहले ही उन्होंने खेल से क्विट कर लिया था। इसकी वजह से उन्हें एक करोड़ से ही संतोष करना पड़ा। कौन बनेगा करोड़पति (सीजन 10) में मंगलवार को असम की बिनीता जैन से अमिताभ बच्चन ने एक करोड़ के लिए सवाल किया कि भारत में…