नई दिल्ली: राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 4 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सास ली। कृष्णा राज के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से उनके चेम्बूर स्थित बंगले पर लाया गया है। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड स्टार्स जुट रहे हैं। कई सालों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वे कपूर परिवार की सबसे सीनियर पर्सन थीं। कृष्णा राज कपूर के 5 बच्चे हैं। राज कपूर संग 1946 में उनकी शादी हुई थी। वे रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा, रितु की मां थीं। वे…
Author: azad sipahi desk
नई दिल्लीः महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस देश के सामाजिक, सियासी और सांस्कृतिक माहौल पर चर्चा करेगी और एक प्रस्ताव पारित कर लोगों से अनुरोध करेगी कि वे बापू के प्रेम, अहिंसा और भाईचारे सिद्धांत का पालन करें। महाराष्ट्र के वर्धा में महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम में 2 अक्तूबर को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक होगी जहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी चर्चा का नेतृत्व करेंगे। सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारिक इकाई है। राष्ट्रपिता की जयंती पर कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले एक राजनीतिक संदेश…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपित को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके कोविंद को शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। कोविंद के अलग-अलग विषयों पर ज्ञान और दृष्टिकोण से देश बहुत लाभान्वित हुआ है। उनका समाज के हर वर्ग के साथ बेहतरीन तालमेल और जुड़ाव है। मोदी के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 1 अक्तूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात…