Author: azad sipahi desk

बेंगलुरु। केरल में बारिश और बाढ़ से बर्बादी के बाद अब दक्षिण भारत के एक और राज्य कर्नाटक में बाढ़ से बुरा हाल है। यहां सबसे ज्यादा कोडागू जिले में जनजीवन पर असर पड़ा है। इस बीच सोमवार को एक बार फिर कोडागू में भारी बारिश शुरू हो गई है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। वहीं सकलेशपुर-मेंगलुरु रेलवे ट्रैक पर लैंडस्लाइड की वजह से ट्रेनों की आवाजाही ठप है। यहां तेजी से ट्रैक को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। बारिश के कहर से राज्य में 1200 से ज्यादा मकान तबाह हो गए हैं। बाढ़ग्रस्त कोडागू जिले में…

Read More

लखनऊ: चुनावी सरगर्मियों के बीच राम मंदिर निर्माण का मुद्दा एक बार फिर सियासी बयानों का हिस्सा बन रहा है। इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात कहने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथी और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनसे एक कदम आगे बढ़कर बयान दिया है। मौर्य ने राम मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा है कि अगर कोई विकल्प नहीं बचता है, तो केंद्र सरकार इसके लिए सदन में कानून ला सकती है। हालांकि, मौजूदा वक्त में संसद के दोनों सदनों में बहुमत न होने का…

Read More

कंपाला: युगांडा में राष्ट्रपति के काफिले पर पथराव के आरोप ने गिरफ्तार किए गए विधि निर्माताओं की पिटाई के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे तथा गोलीबारी की। पुलिस प्रवक्ता एमिलियन कायमा ने एनटीवी युगांडा को बताया कि दंगा को शांत करने की प्रक्रिया में एक पुलिसकर्मी ने यात्रियों को लेकर जा रही एक मिनीबस पर गोलीबारी कर दी। उन्होंने कहा, “एक पुलिसकर्मी ने यात्रियों को लेकर जा रही टैक्सी (मिनीबस)…

Read More

लंदनः भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का दायां हाथ कहे जाने वाले फाइनांस मैनेजर जबीर मोती को लंदन से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार को लंदन से इसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। मोती दाऊद का विदेशों में फैला कारोबार व उसका हिसाब-किताब संभालता था। इसकी गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब दाऊद से से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। ड्रग तस्करी, फिरौती और अन्य अपराधों में शामिल मोती को गिरफ्तार करने के लिए भारत ने अपील की थी। जानकारी के मुतबिक मोती दाऊद का…

Read More

न्यूयॉर्क। अगर आप लंबी आयु चाहते हैं तो अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा सीमित कर दीजिए, क्योंकि भोजन में जरूरत से कम या ज्यादा कार्बोहाइड्रेट की मात्रा लेने वालों को मौत का खतरा बना रहता है। यह बात हालिया एक शोध में सामने आई है। शोध में पाया गया है कि कार्बोहाइड्रेट में 40 फीसदी से कम या 70 फीसदी से ज्यादा ऊर्जा के सेवन से मौत का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कार्बोहाइड्रेट के रूप में 50-55 फीसदी ऊर्जा ग्रहण करने वालों को मौत का खतरा कम रहता है। शोध के सह-लेखक व बोस्टन स्थित हार्वर्ड टी. एच.…

Read More

महुआटांड़ : बोकारो जिला के टीटीपीएस ललपनिया के प्रशासकीय भवन के निकट से होकर गुजरे रेलवे ट्रैक के पीछे खेत जोतने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर का चालक इसके नीचे दब गया. घटना शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे की है. चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी. गनीमत ये रही कि चालक का सिर्फ पैर दबा हुआ था. घटना के तुरंत बाद आसपास किसानी कर रहे लोग दौड़ पड़े. लोग मदद के लिए चीखने लगे. देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी. तुरंत जेसीबी मशीन बुलायी गयी, जिसकी मदद से पहले…

Read More

नयी दिल्‍ली : ‘होनकार बिरवान के होत चिकने पात’ इस कहावत को चरितार्थ किया है तमिलनाडु की एक 3 साल की बच्‍ची ने.  चेन्‍नई की रहने वाली 3 वर्षीय बच्‍ची जिसका नाम संजना है, उसने महज 3 घंटे और 30 मिनट में लगातार 1,111 तीरों की शूटिंग करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने के लिए सफल प्रयास किया है. संजना के कोच ने बच्‍ची की इस उपलब्धि पर कहा, “जब संजना के माता-पिता ने उसके पास लेकर आये तो मैं बच्‍ची को देखते ही तुरंत समझ गया था कि उसमें ‘आग’ है.

Read More

बोकारो. बेरमो थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग इलाके से लापता दो छात्रों में से एक का शव जेएसएस कॉलेज के निकट खदान से शनिवार को बरामद किया गया है। मृत छात्र की पहचान 17 वर्षीय अमन अंसारी के रूप में हुई है। अमन 16 अगस्त से लापता था। शव मिलने के बाद अमन के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक करगली बाजार का रहने वाला था। वहीं दूसरा छात्र 16 वर्षीय मुकेश भारती का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। घुटियाटांड कॉलोनी का रहने वाला मुकेश 15 अगस्त से लापता है। इस संबंध में उसके परिजनों ने…

Read More