इस्लामाबाद : पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान + ने शनिवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। काले रंग की शेरवानी में तहरीक-ए-इंसाफ के पार्टी प्रमुख ने उर्दू में शपथ ली। इमरान के शपथ ग्रहण में कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कई पूर्व और मौजूदा पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल हुए। इस्लामाबाद में पूर्व पाक कप्तान ने सादे समारोह में शपथ ग्रहण किया। शुक्रवार को हुए शक्ति परीक्षण में नैशनल असेंबली ने उन्हें 176 वोटों के साथ देश का 22वां प्रधानमंत्री चुना है। शपथ ग्रहण में पहुंची तीसरी पत्नी इमरान के शपथ ग्रहण…
Author: azad sipahi desk
इस्लामाबाद: इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू हिस्सा लेने के लिए गए हैं। सिद्धू के शपथ ग्रहण में शामिल होने पर ही बीजेपी हमलावर है अब उन्होंने पाक आर्मी चीफ को भी समारोह में गले लगा लिया। सिद्धू के इस तरह बाजवा से गले मिलना कांग्रेस प्रवक्ता को भी पसंद नहीं आया। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने एक चैनल पर कहा, ‘यदि वह मुझसे सलाह लेते तो मैं उनको पाकिस्तान जाने से मना करता। वह दोस्ती के नाते गए हैं, लेकिन दोस्ती देश से बड़ी नहीं है। सीमा पर हमारे जवान मारे जा रहे…
नयी दिल्ली। चीन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हे ‘भारत की चीन नीति का वास्तुकार’ बताया। वाजपेयी को शानदार नेता बताते हुए चीन ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 1998 में परमाणु परीक्षण से लेकर 2003 में नयी सीमा वार्ता प्रक्रिया शुरू करने तक अटल बिहारी वाजपेयी को भारत की चीन नीति का वास्तुकार माना जाता है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत के शानदार नेताओं में शामिल वाजपेयी ने चीन-भारत संबंधों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चीन ने वाजपेयी के निधन पर उनके परिजनों और…
नयी दिल्ली। सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए एक नई रणनीति तैयार की है। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि उन्होंने 10 जनपथ निवास पर किसी भी कांग्रेस नेता से मिलने और पार्टी मामलों पर चर्चा न करने का फैसला किया है। सोनिया गांधी ने केंद्र और राज्यों के सभी कांग्रेस नेताओं को सलाह दी है कि वे राहुल गांधी या पार्टी कार्यालय से सीधे संपर्क करें। वह न तो उनके साथ पार्टी मामलों पर चर्चा करेंगी और न ही किसी मुद्दे को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। पार्टी के साथ उनका…
नयी दिल्ली। केरल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सूबे के हालात बेहद बदतर हो गए हैं। सूबे के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और 324 लोगों की जान चली गई है।3 लाख 14 हजार 391 लोग बेघर हो गए हैं, जिनको 2000 से ज्यादा राहत कैंपों में रखा गया है। इसके अलावा काफी संख्या में लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। इलाके से पानी को बाहर निकालने के लिए 80 डैम खोल दिए गए हैं। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के रनवे…
नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लाखों प्रशंसकों को छोड़कर दुनिया से विदा हो गए हैं। 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी लोकप्रिय राजनेता के साथ कुशल प्रशासक भी रहे। आर्थिक मोर्चे पर उन्होंने कई ऐसे कदम उठाए, जिनसे देश की दशा और दिशा बदल गई। वाजपेयी ने 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के दौरान शुरू किए गए आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया। 2004 में जब वाजपेयी ने मनमोहन सिंह को सत्ता सौंपी तब अर्थव्यवस्था की तस्वीर बेहद खूबसूरत थी। जीडीपी. ग्रोथ रेट 8 फीसदी से अधिक था, महंगाई दर 4 फीसदी से कम थी और विदेशी मुद्रा…
पति को बंधक बना पत्नी की लुटी अस्मत
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की फरवरी में कथित तौर पर पिटाई के मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आम आदमी पार्टी (आप) के 11 अन्य विधायकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। आरोपपत्र पटियाला हाउस कोर्ट में अंशु प्रकाश की शिकायत की जांच के आधार पर दाखिल किया गया है। इसमें विधायक अमानतउल्ला खान, प्रकाश जारवाल, नीतिन त्यागी, ऋतुराज गोविंद, संजीव झा, अजय दत्त, राजेश ऋषि, राजेश गुप्ता, मदन लाल, परवीन कुमार व दिनेश मोहनिया के भी नाम हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अंशु प्रकाश की…
नई दिल्ली। टीवी सीरियल ‘नजर’ में डायन का रोल निभा रहीं भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा ने कहा कि वह लंबे समय से टीवी पर नेगेटिव रोल निभाने का मौका मिलने का इंतजार कर रही थीं। यह पूछे जाने पर कि वह डायन का रोल निभाने के लिए क्यों राजी हुर्इं? मेनालिसा ने कहा, ‘‘इस सीरियल का विषय मुझे बहुत रोमांचक लगा, जो अलौकिक प्राणियों के बारे में बात करता है और यह दर्शाता है कि हमारे जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले कभी इस तरह के शो में काम नहीं किया है और एक एक्ट्रेस…
कोच्चि/इडुक्की (केरल)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को बहुत गंभीर बताया तथा केंद्र से राज्य को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। रविवार दोपहर यहां पहुंचे राजनाथ ने इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और उसके बाद यह बयान दिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन भी थे। In order to supplement the efforts of the state government, just before leaving for Kerala I have approved the release the second installment of Rs 80.25 crore in advance for the SDRF, tweets…
जम्मू। जम्मू के समीप रियासी जिले में एक महिला ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा, ‘‘दो आरोपियों पंकज खजुरिया और परमजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका 24 जुलाई से लापता थी।’’ अधिकारी ने कहा कि खजुरिया ने महिला से शादी का वादा किया था और उसे बुलाने के लिए उसने अपने दोस्त परमजीत सिंह का फोन इस्तेमाल किया था। उसने महिला के साथ काफी देरतक बातचीत की और आखिरकार उसे रियासी में चिनाब…
