Author: azad sipahi desk

रांची. रांची-टाटा हाइवे पर गम्हरिया की महिला से चलती कार में दुष्कर्म मामले में तमाड़ पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त इंडिगो कार (जेएच01 बीडी-3996) को रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। कार ड्राइवर रांची का रहने वाला है। यह कार अरविंद नाम के व्यक्ति की है। पुलिस ने मंगलवार को धारा 164 के तहत रांची में कोर्ट में महिला का बयान दर्ज करवाया।अब तक की जांच में महिला के पति की भूमिका भी संदेह के दायरे में है। पुलिस…

Read More

रामगढ़। रामगढ़-रांची मार्ग पर चुटुपालू घाटी में 24 घंटे में भी एक टैंकर की आग नहीं बुझ पायी। इस कारण रांची से बिहार और यूपी का सीधा संपर्क टूट गया। दूसरी ओर चुटुपालू घाटी में 24 घंटे का महाजाम लगा। दुर्घटना में एक साथ नौ वाहन आग के शिकार हुए हैं। जानकारी के अनुसार 30 जुलाई की रात आठ बजे रांची से साहेबगंज जा रही आशीर्वाद नामक वातानुकूलित बस घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना का कारण पीछे से एक टेलर द्वारा बस को जोरदार धक्का मारना था। बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा ही जा रहा था…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में मंगलवार को सुनवाई शुरू होते ही अचानक खामोशी छा गयी। जनसंवाद में सीएम और अधिकारियों के सामने एक नाबालिग युवती ने खुद के साथ हुए जुल्म से पर्दा उठाया, तो सबके सब भौंचक रह गये। युवती ने सीएम के सामने खुलासा किया कि जमशेदपुर के एमजीएम थाना में उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। युवती ने एमजीएम थाना प्रभारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती का कहना था कि एक साल तक उसके साथ नेता और बड़े-बड़े बिल्डरों ने दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत करने वह थाना गयी, तो वहां भी दारोगा इमदाद अंसारी…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को साइबर सेल में मामला दर्ज कराया। ज्ञातव्य है कि प्रतुल शाहदेव के ट्विटर अकाउंट में जियो इंस्टीट्यूट नाम से एक संस्था ने उन पर यह आरोप लगाया है कि शाहदेव फाउंडेशन के नाम पर उन्होंने करोड़ों का घोटाला किया है। श्री शाहदेव ने कहा कि ये आरोप मनगढ़ंत है निराधार हैं। उन्होंने साइबर सेल के डीएसपी से आग्रह किया कि इस आइडी से जिन लोगों ने भी उनके ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगा कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचायी है और पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है,…

Read More

रांची। सीएमएस सीसीएल डॉ आरआर सिन्हा सहित सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत कई कर्मियों को सेवानिवृत्त के बाद सीसीएल परिवार की ओर से विदाई दी गयी। इनमें उदय प्रकाश, कनाई लाल कुंडु, मंजुला शर्मा, हेमंत कुमार, प्रकाश कुमार, अरविंद कुमार, आशुतोष उरांव, जगनाथ मिश्र, हिरालाल बाल्मिकी, गुहि उरांव को कोयला कक्ष में सम्मान समारोह में विदाई दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीसीएल निदेशक वित्त डीके घोष एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक तकनीकी/संचालन एके मिश्रा, निदेशक योजना/परियोजना वीके श्रीवास्तव ने सेवानिवृत कर्मियों का स्वागत किया। सीसीएल से जुलाई माह में 191 सेवानिवृत्त कर्मियों को भी सम्मान…

Read More

नयी दिल्ली।आखि‍रकार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की ग्लैमरस वर्ल्ड में एंट्री हो ही गई। सुहाना के मॉडलिंग में मोस्ट अवेटेड डेब्यू का फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। सुहाना वॉग मैगजीन की कवर गर्ल बनी हैं। इस फोटोशूट में सुहाना का एकदम नया अवतार देखने को मिल रहा है। 18 साल की सुहाना बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही ग्लैमरस इंडस्ट्री में छाने के लिए तैयार हैं। मैगजीन के अगस्त महीने के अंक में ये स्टनिंग स्टार किड कवर गर्ल के तौर पर नजर आएंगी। बेटी के इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर शाहरुख इमोशनल दिखे। शाहरुख खान…

Read More

नई दिल्लीः एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज ने कर्मचारियों की सैलरी में 25 फीसदी तक की कमी करने का फैसला किया है। कंपनी ने यह फैसला फ्यूल के महंगा होने और डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के कारण लिया है। कितनी होगी कटौती 12 लाख रुपए तक सालाना पैकेज वालों की सैलरी 5 फीसदी और 1 करोड़ रुपए और उससे अधिक के पैकेज वालों की सैलरी 25 फीसदी तक कम होगी। जेट एयरवेज के एक सूत्र ने बताया, ‘सैलरी में कटौती कब तक जारी रहेगी, इसकी कोई समयसीमा तय नहीं है। यह भी नहीं बताया गया है कि बाद में…

Read More

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘राज्य सरकारों को रोहिंग्या मुद्दे पर अडवाइजरी जारी की गई है’ गृहमंत्री ने कहा कि रोहिंग्याओं को भेजने के लिए म्यांमार सरकार से विदेश मंत्रालय बात करेगा किरन रिजिजू ने कहा कि आंतरिक सुरक्षा के लिए रोहिंग्या खतरा हैं और उन्हें वापस भेजा ही जाएगा नई दिल्ली।’संसद में रोहिंग्या शरणार्थियों का मुद्दा एक बार फिर उठा और मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर बयान दिया। राजनाथ सिंह ने सदन में बयान जारी कर रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर कहा कि राज्य सरकारों को उनकी गिनती करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों को रोहिंग्याओं…

Read More

नयी दिल्ली।बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वो भगवान शंकर की भेषभूषा में नजर आए हैं। वो हाथ में त्रिशूल, डमरू और मंडल भी लिए थे। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अक्सर अलग-अलग अवतारों में नजर आते हैं। सावन के महीने में तेजप्रताप अब भगवान शंकर की भेषभूषा में नजर आए हैं। मंगलवार को आरजेडी नेता तेजप्रताप अपने समर्थकों के साथ पटना से कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे भगवान शंकर के भेष में…

Read More