रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने खूंटी के कोचांग से पांच युवतियों से गैंगरेप के मुख्य आरोपी पीएलएफआइ का दस्ता कमांडर बाजी समर्थ उर्फ टकला के कोर्ट में 164 के तहत दिए गए बयान पर ईसाई मिशनरियों और विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर सवाल खड़े किये। कहा कि कोर्ट में दर्ज बयान के अनुसार उसने यह स्पष्ट कहा कि उसका फादर अल्फोंस आइंड से पूर्व से ही संबंध था। उसने यह भी बताया कि पत्थलगड़ी समर्थकों के नेता जॉन जोनास तिड़ू, बलराम समद और लक्ष्मण के कहने पर ही उसने रेप की घटना को अंजाम दिया था। श्री…
Author: azad sipahi desk
रांची। गुरु पूर्णिमा के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा सरना आदिवासी धर्मगुरु से आशीर्वाद लेने पर बयानबाजी शुरू हो गयी है। इस बावत केंद्रीय सरना समिति ने प्रदेश कार्यालय में समाज के प्रबुद्ध, बुद्धिजीवियों की बैठक आहूत कर कहा कि ईसाई मिशनरी के दलाल सरना आदिवासियों को तोड़ने के लिए हर हथकंडा अपना रहा है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि पाहन पुजारी को धर्मांतरण करा कर धर्म संस्कृति, परंपरा को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा की चर्च प्रायोजित अजय तिर्की पाहन पुजारी पर गलत ब्यानबाजी कर…
नेशनल डेस्क। सपा के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह इन दिनों भाजपा के रंग में दिखाई दे रहे हैं। रविवार को वह लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी नजर आए जिसे लेकर राजनीति गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। वहीं इस दौरान पीएम भी अमर सिंह का जिक्र करने से पीछे नहीं रहे। 60 हजार करोड़ रुपये की उद्योग परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि हम वो नहीं हैं जो उद्योगपतियों के साथ खड़े रहने के डरते हों। उन्होंने कहा कि देश में…
कोटा : राजस्थान में पंचायत के एक तुगलकी फरमान को दरकिनार करते हुए चार बेटियों ने अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उनके शव को कंधा दिया और बाद में उन्हें मुखाग्नि भी दी। हालांकि पिता के अंतिम संस्कार के बाद पंचायत ने इस रैगर परिवार को समाज से बहिष्कृत करने का फैसला सुना दिया। मिली जानकारी के मुताबिक लंबी बीमारी से जूझ रहे बारली बूंदी रैगर कॉलोनी निवासी दुर्गाशंकर की शनिवार रात मृत्य हो गई। दुर्गाशंकर को कोई पुत्र नहीं था और उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनकी बेटियां ही उन्हें कंधा और मुखाग्नि दें। पर,…
नई दिल्ली। पुलिस की मानें तो इसकी 63 की उम्र में भी 5 गर्लफ्रेंड हैं। पूरी जिंदगी अय्याशी के खर्चे उठाने के लिए चोरी में गुजार दी। न कभी धंधा छोड़ा, न शौक बदले। शादी भी नहीं की। बाल काले रखता है। इस उम्र में भी छरहरी काया है। इस बार सराय रोहिल्ला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उस एरिया में चोरी के चार केसों में वॉन्टेड था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी बुजुर्ग बीती 28 तारीख को सराय रोहिल्ला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाते समय सीसीटीवी में कैद हो गया। उसके बिनाह पर सराय रोहिल्ला एसीपी…
लॉस एंजिलस। अमरीकी खुफिया अधिकारियों के अनुसार रूसी हैकर अमरीका में ब्लैक आऊट की फिराक में हैं और उन्होंने बिजली ग्रिड में सेंधमारी की कोशिश भी की है। इससे पहले भी अमरीका आरोप लगाता रहा है कि रूसी हैकरों ने क्रेमलिन (रूसी सरकार का मुख्यालय) की शह पर उसके राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश की जिसकी अमरीका बाकायदा जांच भी करा रहा है। अमरीकी आंतरिक सुरक्षा विभाग ने इस हफ्ते पेश अपनी रिपोर्ट में कहा, पिछले साल रूस के सैन्य खुफिया एजेंसी ने अमरीका के ऊर्जा संयंत्रों के नियंत्रण कक्ष में सेंधमारी की थी। सैद्धांतिक रूप से वह रिमोट…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असम में जारी नैशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन के फाइनल ड्राफ्ट पर 40 लाख लोगों के नाम नहीं होने पर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निष्पक्षता से लिस्ट तैयार करने के दावे पर सवाल उठाए और कहा कि कुछ समुदाय और भाषा विशेष के लोगों को जबरन निशाना बनाया जा रहा है। ममता ने ‘आधार कार्ड है, पासपोर्ट भी है, लेकिन लिस्ट में लोगों का नाम नहीं है। लोगों के नाम लिस्ट में से इरादतन हटाए गए। सरनेम देखकर लोगों का नाम एनआरसी की लिस्ट से…
अस्पताल के बाहर जुटे हैं प्रशंसक चेन्नै।तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की सेहत पर सस्पेंस बरकरार है। रविवार रात अचानक उनकी सेहत में गिरावट आई थी, लेकिन उसके बाद एक बार फिर उनकी स्थिति स्थिर है। अपने प्रिय नेता के बारे में पुख्ता जानकारी न मिलने के कारण चेन्नै के कावेरी अस्पताल के बाहर जुटे प्रशंसक संयम खोते जा रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से करुणानिधि की सेहत काफी खराब है। कई दिनों तक घर पर इलाज के बाद जब पिछले शुक्रवार उनका ब्लड प्रेशर काफी गिर गया तो उन्हें कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।…
पटना। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य को आरोपी के रूप में आज समन जारी कर अदालत में पेश होने को कहा। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने आईआरसीटीसी के दो होटलों के संचालन की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में सभी आरोपियों से 31 अगस्त को अदालत में पेश होने को कहा। मामले में 16 अप्रैल को आरोप-पत्र दाखिल करने के बाद सीबीआई…
सीएम रघुवर दास ने महाधिवक्ता को बधाई दी रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड बार काउंसिल का अध्यक्ष बनने पर महाधिवक्ता अजीत कुमार को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने दो अन्य निर्वाचित अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल और प्रशांत कुमार को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जतायी है कि नये अध्यक्ष के नेतृत्व में बार काउंसिल अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कार्य करेगी। अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए बार काउंसिल जो भी सुझाव सरकार के समक्ष लायेगा राज्य सरकार उस पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी। रांची। झारखंड बार काउंसिल के चुनाव में महाधिवक्ता अजीत कुमार अध्यक्ष पद…
रांची। राजेंद्र बिरहोर की चिकित्सा के अभाव और भूख से हुई मौत का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने घाटो थाना में लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने आवेदन देकर मुख्यमंत्री रघुवर दास, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के साथ-साथ इन विभागों के संबंधित पदाधिकारी, प्रधान सचिव, सचिव और जिला के उपयुक्त पर मिलीभगत एवं षड़यंत्र के तहत उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। विदित हो कि रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड के नावाडीह पंचायत के चैनपुर गांव जरैहया टोला निवासी राजेंद्र बिरहोर की गत 24…
