नई दिल्ली। तीन सगी बहनों की इसलिए मौत हो गई क्योंकि उन्हें कई दिनों से खाना नहीं मिला। शर्मशार करने वाली यह दर्दनाक घटना देश की राजधानी दिल्ली की है, जहां कुपोषण के कारण तीन मासूम बच्चियों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चियों की मौत भुखमरी से हुई। इसके बाद दिल्ली सरकार ने मामले में एक मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया। इन तीनों की उम्र दो, चार और आठ साल थी और मंगलवार को उन्हें दोपहर करीब एक बजे उनकी मां और एक मित्र अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल प्राधिकारियों ने पुलिस को उनकी मौत…
Author: azad sipahi desk
रिम्स में मची अफरा-तफरी रांची। रिम्स में बुधवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है। एक महिला को सोते समय सांप ने काट लिया। खास बात तो यह है कि महिला के परिजन सांप को बर्तन में भरकर रिम्स के इमरजेंसी में पहुंचे। इससे रिम्स में हड़कंप मच गया। दरअसल, रिम्स में उस वक्त डॉक्टरों में हड़कंप मच गया, जब पतरातू से सांप काटने के बाद मरीज को इमरजेंसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मरीज के साथ-साथ परिजन उस सांप को भी रिम्स लेकर चले आये, जिस सांप ने महिला को काटा था। परिजनों ने बताया कि बीती…
रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने है। दो करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा करनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को पकौड़ा बेचने की सलाह दे रहे हैं। अब भाजपा कार्यालय में युवा खिलाड़ियों द्वारा चाय-बिस्कुट परोसा जाना दु:खद और निंदनीय है। अजय कुमार बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा कार्यालय में खिलाड़ियों को अपमानित किया गया, उससे सिर्फ भाजपा कार्यालय ही नहीं, प्रदेश भी देश के मानचित्र पर बदनाम हुआ है। राज्य में जिस…
अहमदाबाद। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को विसनगर कोर्ट ने विधायक ऋषिकेश पटेल के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की जेल की सजा सुनाई है। हार्दिक के अलावा इस केस में कोर्ट ने 3 अन्य लोगों को दोषी ठहराया है। जबिक 14 को बरी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि 2015 में हार्दिक ने पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग की थी। इस दौरान मेहसाणा के विषनगर में दंगा हो गया था। तब हार्दिक ने भाजपा विधायक के ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। विधायक ऋषिकेश पटेल ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसमें…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली के लिए वोटिंग चल रही थी लेकिन इस दौरन बलूचिस्तान के क्वेटा में बम ब्लास्ट की घटना की खबर सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये ब्लास्ट क्वेटा में पूर्वी बाईपास के करीब हुआ है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, क्वेटा ब्लास्ट में अब तक 25 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह ब्लास्ट नेशनल असेंबली 260 के अंतर्गत सुबह करीब 11 बजे हुआ है। यह ब्लास्ट एक पुलिस वैन के पास हुआ है, जो इलाके में रुटीन पैट्रोलिंग कर…
रांची। कांके स्थित बेथल मिशन आश्रम से सोमवार रात दो बच्चियों के गायब होने के बाद बच्चे के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल में जमकर बवाल काटा। इस दौरान लगभग स्कूल में चार घंटे तक हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच ही दोनों बच्चियां अचानक स्कूल कैंपस के बाहर से मिली। वहीं, इस मामले में गायब हुई एक बच्ची के परिजनों ने रांची के कांके थाना में स्कूल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। प्राथमिकी में परिजनों के द्वारा कहा गया है कि सोमवार देर रात उनकी बेटी और एक अनाथ बच्ची हॉस्टल से गायब हो गई। बच्चों…
