लाहौर। पाकिस्तान में ग्यरहवें आम चुनाव होने जा रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरु हो गई है। इससे पहले पिछले करीब दो महीने से चल रहा चुनाव प्रचार का शोर सोमवार आधी रात के बाद धम गया था। आपको बता दें कि पाकिस्तान में कुल 342 सीटों के लिए वोटिंग होनी है। इसमें से 272 सीटों पर सीधे चुनाव होंगे, जबकि 70 सीटें आरक्षित हैं। इस बार के आम चुनावों में 10,59,55,407 वोटर हैं। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद इन्हीं केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी और 24 घंटों के भीतर परिणाम की घोषणा कर दी…
Author: azad sipahi desk
धनबाद। बुधवार से ग्रैंड कॉर्ड के तीन और स्टेशनों पर रुकेगी धनबाद-गया इंटरसिटी। इनमें दिलवा, नाथगंज ब्लॉक हट एवं बंसकटवा ब्लॉक हट शामिल हैं। दिलवा में सुबह 08.32 से 08.33 तक, नाथगंज ब्लॉक हट में 08.43 से 08.44 एवं बसकटवा में 08.49 से 08.50 तक ठहराव होगा। तीनों स्टेशन गया और कोडरमा के बीच हैं। इन स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही थी। खासकर ट्रैकमैन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
नई दिल्ली। इंगलैंड की टीम भारत के खिलाफ 1 अगस्त से एजबेस्टन में शुरू होने वाले पहले टैस्ट में एक विशिष्ट उपलब्धि हासिल करेगी। वह 1000 टैस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। इंगलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 1877 में पहला टैस्ट मैच खेला था लेकिन सबसे पहले अपना 1000वां टैस्ट मैच खेलने का गौरव इंगलैंड की टीम को मिलेगा। इंगलैंड ने अब तक 999 टैस्ट मैच खेले हैं और भारत के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का पहला मैच इस लिहाज से टैस्ट क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बन जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 812 टैस्ट मैच खेले…
मुंबई। महाराष्ट्र मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन और हिंसक हो गया है। नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के तेज होते ही आंदोलन की अगुवाई कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा ने बुधवार को मुंबई बंद का आह्वान किया है। मुंबई बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया। वहीं बंद के चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि नौ अन्य जख्मी हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को भी फूंक दिया और दो प्रदर्शनकारियों ने खुदकुशी…
किगाली। दो बड़े एशियाई देश जब अपनी रणनीतिक प्रतिद्वंद्विता के तहत किसी दूसरे देश पहुंचे तो क्या करना चाहिए? निश्चित तौर पर दोनों ही देशों को गले लगाने का विकल्प सबसे बेहतर साबित होगा और अफ्रीकी देश रवांडा ऐसा करने में कामयाब भी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रवांडा की दो दिवसीय यात्रा पर गए थे और जब वह पहुंचे, उससे कुछ ही देर पहले चीन के राष्ट्रपति रवांडा का दौरा कर रवाना हुए थे। भारत-चीन दोनों ही रवांडा में रुचि ले रहे हैं और खास बात यह है कि रवांडा भी इन दोनों देशों के साथ रिश्तों में…
सेना का सर्च आप्रेशन जारी अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। दक्षिण कश्मीर के इस इलाके में सेना के जवान CASO के तहत सुबह चार बजे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे इसी दौरान आतंकियों ने खुद को घिरते देख जवानों पर ग्रेनेड फेंक कर हमला कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। सेना का सर्च आप्रेशन अबी जारी है। मुठभेड़ के चलते श्रीनगर से बनिहाल जाने वाली ट्रेन सर्विस भी ठप्प है व इसके साथ ही इंटरनेट सुविधा को बंद कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि…
नई दिल्ली। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को झप्पी देना हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं अब राहुल गांधी के करीबी सूत्रों ने बताया कि फरवरी में संसद में पीएम मोदी के भाषण के दौरान से ही इसकी योजना बन गई थी। सूत्रों के मुताबिक राहुल को यह विचार उस समय आया जब जब पीएम मोदी फरवरी में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में बोल रहे थे।’ उस दौरान मोदी ने कांग्रेस पर एक परिवार के लिए काम करने का आरोप लगाया था। सूत्रों ने बताया,…
नई दिल्ली। भारत को अमेरिका के प्रतिबंधात्मक कानून ‘काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस ऐक्ट’ (कात्सा) से छूट मिलने की तैयारी पूरी हो गई है। इसके बाद भारत रूस के साथ अपनी 39 हजार करोड़ रुपये की पांच एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम डील पर मुहर लगा सकेगा। अमेरिकी प्रतिबंध के बाद इस डील पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। बता दें कि अमेरिका ने बीते दिनों कहा था कि वह कात्सा के तहत आने वाली संभावित प्रतिबंध की कार्रवाई को टालने और भारत सहित मित्र देशों की इस संबंध में मदद करने के लिए काम कर रहा है। अमेरिकी…
नई दिल्ली । भारत और फ्रांस के बीच हुए राफेल सौदे को लेकर संसद में हंगामा कोई नई बात नहीं है। मानसून सत्र में भी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। राहुल गांधी का कहना था कि मौजूदा केंद्र सरकार ने जिस कीमत पर राफेल का सौदा किया है पूर्ववर्ती यूपीए सरकार उससे तीन गुना सस्ते में यह सौदा कर रही थी। उन्होंने राफेल सौदे में कीमत को गुप्त रखने को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। अब केंद्र ने राफेल सौदे के…
नयी दिल्ली। वोकेशनल कोर्स जहां स्टूडेंट्स को कोई खास स्किल सिखाते हैं, वहीं इनसे उनमें जॉब मिलने का कॉन्फिडेंस भी पैदा होता है। वोकेशनल कोर्स में स्टूडेंट्स को किसी खास फील्ड के ट्रेड्स के बारे में बताया जाता है। कई तरह के फील्ड जैसे हेल्थ केयर, ग्राफिक, वेब डिजाइनिंग, फूड टेक्नोलॉजी, कॉस्मेटोलॉजी में इस तरह के कोर्स ऑफर किए जाते हैं। इसके अलवा तकनीकी कामों जैसे ऑटोमोटिव रिपेयर, प्लम्बिंग और एयरकंडिशनिंग में भी ये कोर्स किए जा सकते हैं। कौन कर सकता है वोकेशनल कोर्स 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट पास तक के स्टूडेंट्स वोकेशनल कोर्स कर सकते हैं। 10वीं…
बसें नदारद, फिर खुदकुशी की कोशिश औरंगाबाद । मराठा आरक्षण को लेकर प्रदर्शन के दौरान नदी में कूदकर एक शख्स की खुदकुशी के बाद बुलाए गए महाराष्ट्र बंद का असर दिखने लगा है। बंद का सबसे ज्यादा असर मराठवाड़ा इलाके में दिख रहा है। यहां स्कूल और कॉलेज बंद हैं। औरंगाबाद में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गईं और प्रदर्शनकारी धरना दे रहे हैं। इस बीच आंदोलन के दौरान मंगलवार को एक और शख्स ने खुदकुशी की कोशिश की है। आपको बता दें कि मराठा आंदोलन उग्र होने की वजह से उस्मानाबाद शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। औरंगाबाद-पुणे…
