नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में ककरोला डेयरी इलाके के हरि विहार में घर की छत गिरने के हादसे ने तीन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छीन लिया। रविवार रात को RZ-92 नंबर वाले मकान में सुनील और रचना अपने दो बेटों और बेटी के साथ सो रहे थे। छत गिरने पर वे सभी मलबे में दब गए। हादसे में घर की लाइट भी चली गई। धमाके की आवाज से पहले पड़ोसी पहुंचे। वे दीवार के एक हिस्से को तोड़कर टूटी छत के रास्ते ही अंदर पहुंच सके। दोनों बेटे मलबे में आधे-आधे नजर आ रहे थे। पुलिस…
Author: azad sipahi desk
इस्लामाबाद।पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव के लिए वोटिंग है लेकिन उससे पहले ही एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। नवाज शरीफ की पार्टी (पीएमएल-एन) का आरोप है कि पाकिस्तानी सेना इमरान खान को जिताने में लगी है। पाकिस्तान की स्थिति को देखते हुए अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के बीच भी यह राय बेहद आम होती जा रही है कि देश की सेना इस चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान का साथ दे रही है।
गोबर-धन योजना पर कार्यशाला स्वच्छता आयेगी, तो गांव से भागेगी बीमारी : सीएम रांची। सीएम रघुवर दास ने कहा कि जानवर का गोबर, घर का कचरा, कृषि कार्य से उत्पन्न बेकार चीजों का उपयोग कर हम बायोगैस का उत्पादन कर सकते हैं। इससे न केवल हरित ऊर्जा प्राप्त होगी, बल्कि हमारा गांव भी स्वच्छ रहेगा। ग्रामीण भी आत्मनिर्भर और सशक्त बनेंगे। स्वच्छता आते ही गांव में बीमारियां कम हो जायेंगी। मुख्यमंत्री सोमवार को झारखंड मंत्रालय में गोबर-धन योजना पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांव में उपलब्ध…
कोडरमा। रविवार की देर रात तिलैया थाना क्षेत्र स्थित बिशपुर रोड स्थित दो घरों में 8-8 की संख्या में डकैत घुसे और करीब चार लाख रुपए की संपत्ति की डकैती डाली। इस दौरान घर में मौजूद लोगों से अपराधियों ने मारपीट भी की। यह वही क्षेत्र है जहां 18 जुलाई की रात सेल के रिटायर कर्मी के मकान में किराएदार को बंधक बनाकर एक लाख रुपए नकद और चार लाख के जेवरात की लूट की गई थी। दोनों ही घटना में अपराधियों में से एक ने चड्डी और बनियान पहना था। साथ ही चेहरे को नकाब से ढक रखा था।
मुंबई।दिल की बीमारी किसे हो जाए इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन ये जरूर पता चल सकता है कि किन लोगों में हार्ट अटैक की संभावना सबसे ज्यादा होती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि हार्ट अटैक सिर्फ पुरुषों को होता है महिलाओं को नहीं लेकिन बदलते लाइफस्टाइल के कारण आज के समय में महिलाओं को भी हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है। आज हम आपको महिलाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के कारण और इसके कुछ लक्षण बताएंगे, जिससे आप रोगी की जान बचा सकते हैं। महिलाओं में बढ़ता हार्ट अटैक का खतरा बदलते…
मुंबई।जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर स्टारर फिल्म ‘धड़क’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर कुल 33 करोड़ रुपये की कमाई की है जो किसी न्यूकमर की वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। हालांकि पिछले कई सालों से किसी न्यूकमर की कोई फिल्म आई भी नहीं है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 30% की वृद्धि दर्ज की गई। फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 8.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। 25% की वृद्धि के साथ…
