Author: azad sipahi desk

झारखंड का लुटेरा पढ़ा रहा शालीनता का पाठ सीएनटी-एसपीटी एक्ट का सबसे ज्यादा किया उल्लंघन हमारे नाम से बीस बाइ चालीस का एक मकान है, और कोई हो तो बतायें रांची। मानसून सत्र के अंतिम दिन शनिवार को नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के बिगड़े बोल विधानसभा में सुनायी पड़े। हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि जिस तरह से मोहम्मद गजनवी ने दूसरे देश से आकर भारत के मंदिरों को लूटा था, उसी तरह ये लूट कर चले जायेंगे। हेमंत सोरेन ने सीएम रघुवर दास को प्रवासी भी बता दिया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने आपत्ति…

Read More

मामला न्यायाधिकरण में है, इस पर चर्चा संभव नहीं : स्पीकर रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन भी सदन की कार्यवाही हंगामे के बीच शुरू हुई। सदन की कार्यवाही ठीक 11.06 बजे शुरू हुई। सबसे पहले सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने खड़े होकर राजमहल विधायक अनंत ओझा को फोन पर मिल रही धमकियों के बारे में कहा। इस पर हेमंत सोरेन ने चुटकी भी ली। चार साल से सिर्फ तारीख ही मिल रही है: हेमंत प्रदीप यादव ने कार्य स्थगन प्रस्ताव भी लाया। कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त की जांच सीबीआइ द्वारा करायी जाये।…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति (एससी) विभाग का प्रतिनिधिमंडल डोरंडा के समाजसेवी स्वर्गीय धीरज राम के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंचे। एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष केदार पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल धीरज राम की पत्नी, मां, पुत्री, भाई, पुत्र से मुलाकात की, ढांढस बंधाया एवं हरसंभव सहयोग एवं सहांयता दिये जाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में महानगर एससी के चेयरमैन राजू राम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, उमेश पासवान, फिरोज रिजवी मुन्ना, राजेश चंद्र राजू शामिल थे। केदार पासवान और राजू राम ने कहा है कि एससी विभाग धीरज राम के…

Read More

रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के बेलदार मोहल्ला स्थित डोम टोली रोड में हुए धीरज राम की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गये लोगों में सभी धीरज का दोस्त है और डोरंडा का ही रहने वाला है। धीरज का आरोपी दोस्त अक्सर मोहल्ला के ही एक लड़की को छेड़ता था। यह धीरज को नागवार गुजरता था। धीरज ने कई बार अपने दोस्तों को यह हरकत करने से मना किया था। कई बार मना करने के बाद भी धीरज का दोस्त अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा था। घटना से…

Read More

रघुवर सरकार का बड़ा फैसला रांची। झारखंड के किसानों के फसल बीमा प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार करेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसल का बीमा कराया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार अनुदान पर किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए दलहन और तिलहन का बीज देगी। राज्य में हो रही बारिश और रोपा का प्रतिदिन का आंकड़ा कृषि विभाग इकट्ठा करेगा। एक अगस्त को राज्य में बरसात और रोपा के हालात पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक होगी। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के आला अधिकारियों को दिये। वह शुक्रवार को झारखंड…

Read More

रांची। कोलकाता हाइकोर्ट के सीनियर जस्टिस अनिरुद्ध बोस झारखंड हाइकोर्ट के नये चीफ जस्टिस हो सकते हैं। 16 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस को झारखंड हाइकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की है। बता दें कि झारखंड हाइकोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त है। एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में अभी न्यायमूर्ति डीएन पटेल कार्य कर रहे हैं।

Read More

24 इंस्पेक्टर आइओ होंगे, 10 डीएसपी मॉनिटरिंग करेंगे झारखंड की 88 मिशनरी संस्थाओं के खिलाफ हो रही है जांच रांची। विदेशी फंड के सहारे झारखंड में धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप इसाई मिशनरियों पर लगा है। इन मिशनरियों ने इस खेल में अरबों के विदेशी फंड का घालमेल किया है। यह राज तब खुला, जब केंद्र सरकार ने कुछ शिकायतों के बाद इसकी जांच करवायी। उसने झारखंड सरकार को यह निर्देश दिया कि इस खेल में जुटीं संस्थाओं की जांच करा कर रिपोर्ट भेजें। इधर, मदर टेरेसा की रांची स्थित संस्था मिशनरी आॅफ चैरिटी निर्मल हृदय में बच्चों को…

Read More

रांची। जेपीएससी एक बार फिर विवादों में आ गया है। दरअसल 18 जुलाई को कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया, लेकिन उसमें आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया गया। राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में होने वाली इस भर्ती के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55 फीसदी अंक के साथ स्नातकोत्तर, साथ ही नेशनल इलीजिबिलिटी टेस्ट (नेट) या झारखंड इलीजिबिलिटी टेस्ट (जेट) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य योग्यता रखी गयी है। इससे कॉलेजों के लिए बैकलॉग और रेगुलर वेकेंसी को भरा जाना है। मगर आरक्षित पद को लेकर अभी से सवाल उठने लगे हैं। नाराज अभ्यर्थियों…

Read More

रांची। राज्य के दो महत्वपूर्ण विधानसभा के लिए उपचुनाव 28 मई को होना तय हो गया है। चुनाव आयोग ने किस की तिथि घोषित कर दी है। गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों का रामगढ़ से सटा होना मायने रखता है। दोनों विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायकों को सजा मिलने के बाद उप चुनाव होने जा रहा है। गोमिया के विधायक रहे योगेंद्र महतो रामगढ़ के मुरुबंदा का रहने वाला है। वहीं सिल्ली के विधायक रहे अमित महतो का रामगढ़ के कई क्षेत्रों में निजी संबंध बनाए जाते हैं।…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची, लोहरदगा और आसपास के इलाकों में दोपहर तीन बजे के बाद तेज हवाओं के झोंकों और बादल के गरजने के साथ बारिश शुरू हो गयी। हालांकि, बारिश ज्यादा तेज नहीं हुई, लेकिन तेज हवाओं के कारण रांची के अरगोड़ा चौक के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आयी। मौसम विभाग ने पिछले दिनों पूर्वानुमान जारी कर कहा था कि शुक्रवार से रांची समेत कई जिलों का मौसम बदलेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। दोपहर बाद रांची में ठंडी हवाओं के साथ बारिश की…

Read More

इटखोरी। चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड में एक नवजात का लिंग काटकर मार डालने वाले कथित डॉक्टर अरुण कुमार और अनुज कुमार की गिरफ्तारी के लिए बिहार में कई जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डीएन ठाकुर ने इनके खिलाफ धारा 40, 41, क्लिनिकल एक्ट, पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन पर अवैध रूप से नर्सिंग होम चलाने, आॅपरेशन करने और अल्ट्रासाउंड के जरिये लिंग परीक्षण जैसा अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं, अरुण कुमार और अनुज कुमार की क्लिनिकों क्रमश: आस्था क्लिनिक और ओम क्लिनिक को…

Read More