बरवाडीह। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने शुक्रवार को बरवाडीह स्टेशन और यार्ड का करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन व्यवस्था, सुरक्षा एवं संरक्षा सहित यार्ड की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने यार्ड रिमॉडलिंग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोडेड वैगनों के डिस्पैच की व्यवस्था की भी समीक्षा की। यार्ड के बेहतर रखरखाव और सुंदरीकरण पर जोर देते हुए परिसर में उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया।गुड्स ट्रेनों के परिचालन को लेकर भी अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने मालगाड़ियों के सुचारु एवं सुरक्षित परिचालन के साथ स्टेशन की यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।महाप्रबंधक ने अधिकारियों को सुरक्षा और संरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने तथा रेल परिचालन को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया।


