भागलपुर। भागलपुर जिले के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल की तर्ज पर शहर में भागलपुर क्रिकेट लीग का महाआयोजन होने जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में इस लीग का आगाज़ किया जा रहा है। जहां क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा।

सीसीएल में देश के अलग–अलग राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भागलपुर, बांका, मुंगेर सहित आसपास के कई जिलों के युवा क्रिकेटर भी इस लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

यह आयोजन युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। जिससे उन्हें क्रिकेट की दुनिया में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मैदान से लेकर सुरक्षा और दर्शकों की सुविधा तक विशेष इंतजाम किए गए हैं। बीसीएल के जरिए भागलपुर में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी। इस प्रतियोगिता को लेकर रविवार को सै़डिस कंपाउंड में सभी टीमों के जर्सी का विमोचन किया गया। संयोजक विजय यादव ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से प्रतिभा निखर कर सामने आती है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version