वडनगर-वाराणसी यात्रा का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत, पलामू किला में कोरबा-परहिया समुदाय से संवाद व सम्मान
बरवाडीह। सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा, राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली सेवा यात्रा का रथ बेतला पहुंचते ही स्वागत के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रथ का जोरदार स्वागत किया। नारेबाजी, मोटरसाइकिलों के काफिले और कार्यकर्ताओं के उत्साह से बेतला का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।गुजरात से पहुंचे भाजपा नेता भी रथ के साथ मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे थे। जय मेहता, मिलन, शुभ साहनी, दर्शन दांगर, अनुरोध सिंघाड़ा, विनीत लाकिया और सुखदेव समेत अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने यात्रा को खास बना दिया। बेतला में स्वागत के बाद सेवा यात्रा का रथ ऐतिहासिक पलामू किला पहुंचा, जहां आदिम जनजाति कोरबा-परहिया समुदाय के साथ संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह में सांसद कालीचरण सिंह ने सेवा अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है। वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने और सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम है।पलामू किला में आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में लोग जुटे। आदिम जनजाति समुदाय के लोगों से संवाद करते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समुदाय के लोगों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरेकृष्ण सिंह, प्रदेश के नेता मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष बंशी यादव, छोटू राजा,राजधानी यादव कन्हाई सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज प्रसाद, प्रमुख सुशीला देवी, ईश्वरी सिंह, विनय सिंह, दीपक तिवारी, विनय चंदेल, प्रवीण ठाकुर,रुपाली देवी और सोनू सिकंदर समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।बेतला में स्वागत से लेकर पलामू किला तक उमड़ी भीड़ ने सेवा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के उत्साह को साफ तौर पर प्रदर्शित किया। रथ के साथ मोटरसाइकिलों का काफिला और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा। सेवा यात्रा के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।



