Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
    देश

    भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, अलीपुरद्वार में 15 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2026Updated:October 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अलीपुरद्वार/धुबरी। पड़ोसी देश भूटान में गुरुवार रात ग्लेशियर झील फटने की घटना के बाद पश्चिम बंगाल और असम के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। भूटान की शिंताफू ग्लेशियर झील से अचानक बड़ी मात्रा में पानी निकलने के कारण संकोश नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका जताई गई है। स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और असम के धुबरी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

    दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:15 बजे भूटान के पुनाखा क्षेत्र में ग्लेशियर झील फटने के बाद पानी संकोश नदी के तक्तसिमाखांग इलाके तक पहुंच गया। पानी के तेज बहाव को देखते हुए नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।

    अलीपुरद्वार में 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

    बाढ़ की आशंका को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एहतियाती कदम उठाए गए हैं। संकोश नदी के किनारे स्थित भलका-1, भलका-2, चेंगमारी और लैंड ग्राम पंचायतों के करीब 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

    तक्तसिमाखांग परियोजना कार्यालय और गासा छाचू में तैनात सेना के जवानों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को जलस्तर बढ़ने या पानी का बहाव तेज होने की स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना देने को कहा गया है।

    असम के धुबरी जिले में भी प्रशासन अलर्ट

    ग्लेशियर झील से निकले पानी का असर असम के धुबरी जिले में भी पड़ने की आशंका है। संकोश नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। सभी ग्राम पंचायतों और अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने भी भूटान में ग्लेशियर झील फटने की सूचना के बाद संकोश नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका जताई है। मंत्रालय के मुताबिक, असम के धुबरी और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के निचले इलाकों पर इसका असर पड़ सकता है।

    अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं

    दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, रात में अंधेरा होने के कारण पानी की वास्तविक मात्रा और नुकसान का तत्काल आकलन नहीं हो सका। भूटान में बाढ़ के पानी से कुछ बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं।

    पश्चिम बंगाल के प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीमें भी सतर्क रखी गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के माताबाड़ी पोर्ट से जुड़ेगा भारत का पूर्वोत्तर? जापान की BIG-B योजना में भारत को शामिल करने की तैयारी
    Next Article वासेपुर के फहीम खान की अवमानना याचिका पर सरकार ने मांगा 8 सप्ताह का समय, हाईकोर्ट ने दी मोहलत
    shivam kumar

      Related Posts

      बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान

      October 30, 2026

      ब्रह्मोस की तकनीक लीक होने का खतरा? पाकिस्तान के ‘बद्र समझौते’ से भारत क्यों हुआ सतर्क

      October 30, 2026

      बंगाल के स्कूलों में अब ‘पानी’ नहीं ‘जल’ और ‘अब्बा’ नहीं ‘बाबा’ पढ़ेंगे बच्चे, मुगल इतिहास पर भी चलेगी कैंची

      October 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिवाली से पहले झारखंड की 51 लाख महिलाओं को मिल सकते हैं ₹2500, मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर किस्त की तैयारी
      • JTET परीक्षा को लेकर CM हेमंत सोरेन की अपील, बोले- कदाचार मुक्त परीक्षा कराने में सभी करें सहयोग
      • CJI सूर्यकांत का 2 नवंबर को झारखंड दौरा, देवघर में बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन, रांची हाईकोर्ट में डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
      • IIT-ISM धनबाद के फाइनल ईयर छात्र की संदिग्ध मौत, एक्वामरीन हॉस्टल के बाहर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
      • बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में छह की मौत, कर्नाटक के पांच श्रद्धालुओं और दिल्ली के पायलट की गई जान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version