Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में बाढ़ पीड़ितों के खातों में भेजी गई 7-7 हजार की सहायता राशि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए एक हफ्ते में छूटे हुए नाम जोड़ने के निर्देश
    राज्य

    बिहार में बाढ़ पीड़ितों के खातों में भेजी गई 7-7 हजार की सहायता राशि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए एक हफ्ते में छूटे हुए नाम जोड़ने के निर्देश

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2026Updated:September 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए मंगलवार को राहत की बड़ी पहल की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 7-7 हजार रुपये की अनुग्रह सहायता राशि भेजी। इस मद में कुल 579.23 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

    आपदा प्रबंधन विभाग ने अंचलाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों का विवरण तैयार किया था। मंगलवार सुबह 11:30 बजे सहायता राशि लाभुकों के खातों में भेजी गई। अधिकारियों के अनुसार, दिन के दौरान लाभुक परिवारों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है।

    राशि हस्तांतरण के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई बाढ़ पीड़ित परिवार सहायता से वंचित रह गया है, तो उसका नाम एक सप्ताह के भीतर सूची में जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कोई प्रभावित परिवार राहत से छूटना नहीं चाहिए।

    इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

    15 जिलों में करीब 49.46 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

    बिहार में इस वर्ष गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन समेत कई नदियों में आई बाढ़ से 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ से करीब 49.46 लाख आबादी प्रभावित हुई है। इनमें पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल जिले शामिल हैं।

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 1,260 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से अब तक करीब 1 करोड़ 19 लाख 33 हजार लोगों को सुबह और शाम भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है।

    वहीं, बाढ़ पीड़ितों के लिए 13 राहत शिविर भी संचालित हैं। इन शिविरों में 11,060 लोगों के लिए आवासन, भोजन और चिकित्सा सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। हाल में सामुदायिक रसोई की संख्या 1,257 से बढ़ाकर 1,260 की गई है, जबकि राहत शिविरों की संख्या 15 से घटकर 13 रह गई है।

    पशुओं की सुरक्षा के लिए भी प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है। अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में 13,121 क्विंटल पशुचारा वितरित किया जा चुका है।

    कई नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर

    केंद्रीय जल आयोग और मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर घट रहा है। हालांकि, कई स्थानों पर नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बलतारा और कुरसेला में कोसी, खगड़िया में बूढ़ी गंडक, पटना के दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

    इसके अलावा भागलपुर के कहलगांव, मुंगेर, श्रीपालपुर में पुनपुन, बेनीबाद में बागमती और दरौली में घाघरा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रशासन की ओर से इन क्षेत्रों में जलस्तर और राहत कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

    7000 रुपये सहायता Bihar Flood Bihar Government Disaster Management Flood Relief Samrat Chaudhary बाढ़ पीड़ित परिवार बिहार बाढ़ प्रभावित जिले बिहार बाढ़ राहत सम्राट चौधरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब
    shivam kumar

      Related Posts

      योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले: मथुरा में लगेगा एथेनॉल प्लांट, औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी रफ्तार

      September 15, 2026

      पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस को दिया चकमा, विधानसभा के पास पहुंचे; कई हिरासत में

      September 15, 2026

      जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नशे का बढ़ता जाल, सुरक्षा से स्वास्थ्य तक बड़ी चुनौती

      September 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार में बाढ़ पीड़ितों के खातों में भेजी गई 7-7 हजार की सहायता राशि, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए एक हफ्ते में छूटे हुए नाम जोड़ने के निर्देश
      • अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब
      • बिरसा चौक में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और महिलाओं के बीच झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
      • FJCCI चुनाव परिणाम पर विवाद गहराया, चार विजेताओं को अयोग्य घोषित करने की मांग
      • जमीन विवाद में सुनवाई नहीं हुई तो आधे बाल-मूंछ हटाकर कुलदीप ने जताया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version