Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»गिरिडीह के अवर निबंधक सहदेव मेहरा को बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने बताया घूसखोर, सीएस से की जांच और निलंबन की मांग
    Jharkhand Top News

    गिरिडीह के अवर निबंधक सहदेव मेहरा को बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने बताया घूसखोर, सीएस से की जांच और निलंबन की मांग

    adminBy adminApril 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के अवर निबंधक सहदेव मेहरा को घूसखोर बताया है. साथ ही मुख्य सचिव, झारखंड से उनके कार्यकाल की जांच कराने की मांग की है. कहा है कि इससे पता लगेता कि वे अपने पद का किस तरह दुरूपयोग कर रहे हैं. साथ ही करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है. इस संबंध में मुख्य सचिव सहित राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड को भी चिट्ठी लिखी है. इसके जरिये सहदेव मेहरा के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने और इसकी जाँच कराकर दोषी पाए जाने पर निलंबित करने का भी आग्रह किया है.

    क्या है लेटर में
    बाबूलाल मरांडी ने सीएस को लिखे पत्र में कहा है कि गिरिडीह जिला अवर निबंधक सहदेव मेहरा काले कारनामे में लिप्त हैं. इस सम्बन्ध में गिरिडीह निवासी किशन कुमार सिन्हा एवं इन्द्रजीत यादव से उन्हें एक आवेदन मिला जो वे इस पत्र के साथ संलग्न कर उन्हें प्रेषित कर रहे हैं. सहदेव मेहरा, तत्कालीन जिला अवर निबंधक, राँची द्वारा संजीवनी बिल्डकॉन द्वारा जमीन घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक थे. इन्होंने निबंधक पद पर रहते हुए जमीन माफियाओं को गलत तरीके से जमीन के दस्तावेज में छेड़छाड़ कर संजीवनी बिल्डकॉन को फायदा पहुँचाया. सैकड़ों लोगों द्वारा जमीन खरीदने हेतु जमा राशि को हड़प लिया था. इसकी जाँच सीबीआई कर रही है. इस मामले में सहदेव मेहरा जेल भी गए. अभी जमानत पर हैं. अपने पद पर रहते हुए सहदेव ने रजिस्ट्री आॅफिस को लूट का अड्डा बना दिया था. करोड़ों की सम्पत्ति अवैध रूप से अर्जित की है जिसकी जाँच भी चल रही है. कानून की पेंचिदगियों का लाभ उठाकर पुन: पद पर आसीन हैं. वर्तमान में ये जिला निबंधक गिरिडीह के पद पर पिछले 2.5 वर्षों से काबिज हैं.
    लोगों ने भी की है शिकायत

    क्षेत्र भ्रमण के दौरान गिरिडीह के लोगों ने उनसे मिलकर इनके भ्रष्ट कारनामों की शिकायत की है. बिना मोटा कमीशन लिए किसी की भी जमीन रजिस्ट्री नहीं करते हैं. हद तो तब हो गई है जब आवेदक किशन कुमार सिन्हा एवं इन्द्रजीत यादव ने बेंगाबाद थाना संख्या 20 अन्तर्गत खाता नं0-14, प्लॉट नं0-303, रकवा-30 डिसमिल जमीन का निबंधन सरकारी प्रावधान के अनुरूप शुल्क जमाकर सभी सही कागजात के साथ कराया. निबंधन कराने जब कार्यालय पहुँचे तो मेहरा ने निबंधन के एवज में एक लाख रुपए घूस माँगा. क्रेता द्वारा इससे इंकार करने पर उन्हें कार्यालय से धक्का देकर निकाल दिया. एससी/एसटी एक्ट में फँसाने की धमकी दे डाली. यहाँ तक कहा कि जब तक घूस की रकम नहीं दोगे, तब तक रजिस्ट्री नहीं करेंगे. जहाँ जाना है, जाओ. यह सब बात वीडियो रिकॉर्डिंग में भी है, जो सभी अखबारों में प्रकाशित भी हुआ है. जब यह समाचार मीडिया के सुर्खियों में आ गया तो अपने को बचाने के लिए जमीन क्रेता पर झूठा एवं मनगढ़ंत आरोप लगाकर केस भी दर्ज करा दिया है. क्रेता का सब कुछ सही रहते हुए भी आज तक निबंधन नहीं किया गया है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस का सोनीपत में ठहराव के बाद सांसद कौशिक ने किया रवाना
    Next Article कोहली, डु प्लेसिस के बाद चला सिराज का जादू, आरसीबी ने पंजाब को 24 रन से हराया
    admin

      Related Posts

      छह बार विधायक और झारखंड के प्रथम वन मंत्री रहे यमुना सिंह, ‘हाथी सिंह’ के नाम से थी पहचान

      October 24, 2026

      साहिबगंज में ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में हंगामा करने का आरोप; 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR

      October 24, 2026

      झारखंड में 5 स्थानों पर बनेंगे नए स्मार्ट थाना और ओपी भवन, 13.86 करोड़ रुपये होंगे खर्च

      October 24, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • छह बार विधायक और झारखंड के प्रथम वन मंत्री रहे यमुना सिंह, ‘हाथी सिंह’ के नाम से थी पहचान
      • साहिबगंज में ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में हंगामा करने का आरोप; 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR
      • झारखंड में 5 स्थानों पर बनेंगे नए स्मार्ट थाना और ओपी भवन, 13.86 करोड़ रुपये होंगे खर्च
      • एसआईआर में नए मतदाताओं को जोड़ने में तेजी लाने का निर्देश, सुनवाई और डिजिटाइजेशन की होगी नियमित निगरानी
      • रामगढ़ में होमगार्ड बहाली शुरू, 5 नवंबर तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version