कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद और पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष शामिक भट्टाचार्य ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश भी मौजूद थे।

शमिक भट्टाचार्य ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर लिखा कि झारखंड से मेरे राज्यसभा सहयोगी दीपक प्रकाश और मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पश्चिम बंगाल और झारखंड में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों के संबंध में चर्चा की।

दोनों भाजपा सांसदों ने गृह मंत्री के समक्ष पश्चिम बंगाल और झारखंड में हो रहे कथित जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का मुद्दा उठाया। यह मुलाकात इन दोनों राज्यों में जनसंख्या संबंधी चिंताओं को लेकर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से की गई।

यह मुलाकात उस समय हुई जब पश्चिम बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है। भाजपा नेताओं ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है और केंद्रीय गृह मंत्रालय का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों सांसदों की बात सुनी और इस मुद्दे पर आगे की कार्रवाई की संभावना पर चर्चा की गई।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version