Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा कण-कण को बेचना चाहती थी: सुप्रियो भट्टाचार्य
    Jharkhand Top News

    भाजपा कण-कण को बेचना चाहती थी: सुप्रियो भट्टाचार्य

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 25, 2020Updated:November 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद जयंत सिन्हा विदेश से पढ़कर आये हैं इसलिए हमें लगता था कि वे ज्यादा बेहतर जानते और समझते होंगे। पर जो बयान उन्होंने दिया उससे हताशा हुई। बीते दस महीनों से जो भ्रम भाजपा फैला रही है उसमें जयंत सिन्हा ने आहूति दी है।
    मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच फाइनेंसियल मिसमैनेजमेंट करते हुए डबल इंजन की सरकार के नाम पर पैसे उड़ाये गये। जब झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी तो राज्य सरकार ने श्वेत पत्र जारी किया। वर्ष 2014 में जब रघुवर सरकार ने जिम्मा संभाला था, तो वृद्धि दर 12.5 फीसदी थी। जब रघुवर दास के बाद वर्तमान सरकार ने व्यवस्था संभाली तो यह दर 5.7 फीसदी रह गयी थी। रघुवर सरकार में बेतहाशा कर्ज लिया जा रहा था और राज्य की संपत्तियां बेची जा रही थीं।
    पूर्व की सरकार ने पीटीपीएस को एनटीपीसी को बेचा। शराब तथा एक्साइज को आउटसोर्स किया। इस सरकार ने केवल विज्ञापनों पर 400 करोड़ खर्चे। शराब बेचने के नाम पर सरकार को 800 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा। जमीन दलालों को फायदा पहुंचाने के लिए एक रुपये में पचास लाख की जमीन की रजिस्ट्री की गयी। इससे राज्य को 450 करोड़ का नुकसान हुआ।
    पूर्व की सरकार में 85 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया
    राज्य में 18,000 करोड़ का जीएसटी घोटाला हुआ। इसके लिए कौन जिम्मेवार है। हम कोयला कंपनियों से 65,000 करोड़ रुपये पाते हैं, रेल सेल से 75,000 करोड़ पाते हैं और हम ही कर्ज लें। यानि माल महाराज का मिर्जा खेलें होली। पूर्व की रघुवर सरकार में 85,000 करोड़ का कर्ज उदय योजना के नाम पर लिया गया। सरकार ने कहा कि इसमें से 21,000 करोड़ डीवीसी को देंगे पर एक पैसा नहीं दिया। यानि खेत खाये गदहा और मार खाये जुलाहा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार से पूर्व अर्जुन मुंडा की सरकार में झारखंड में प्रति व्यक्ति कर्ज 1200 रुपये था। रघुवर सरकार में यह कर्ज 24,000 रुपये प्रति व्यक्ति हो गया। सरकार ने जो श्वेत पत्र जारी किया था उसे जयंत सिन्हा को पढ़ लेना चाहिए था। आखिर झूठ भी बोलने का कोई आधार होना चाहिए। खेलगांव में एक व्यक्ति के लिए हेलीकॉप्टर उड़ता था। रेलवे को सबसे अधिक राजस्व धनबाद और चक्रधरपुर देता है पर रेलवे की परियोजनाओं पर राज्य सरकार को दो तिहाई खर्च उठाना पड़ता है। आरओबी बनता है तो आधा खर्च राज्य वहन करता है। और सांसद यहां आकर गलतबयानी करते हैं। आप कण-कण को बेचना चाहते थे और बेच दिया।
    खजाना जिसने भी लूटा है उसका हिसाब होगा
    उन्होंने कहा कि भाजपा नाटक करने के लिए जयंत सिन्हा को बुलाती है पर यह नाटक नहीं चलेगा। राज्य का खजाना जिसने भी लूटा है, उसका हिसाब होगा। हमें खाली खजानेवाला राज्य मिला था पर इस राज्य में विकास का पहिया नहीं थमेगा। केवल फिजूलखर्ची रुक जाये तो इस राज्य को आत्मनिर्भर बनने में वक्त नहीं लगेगा। सुप्रिया भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव से पहले हम ट्रेजरी का हिसाब देंगे। भाजपा जो श्वेतपत्र जारी करेगी उसका नाम तो श्वेत पत्र होगा, पर असल में वह श्वेत पत्र नहीं, बल्कि भ्रम पत्र होगा।

    BJP wanted to sell every particle: Supriyo Bhattacharya
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य सरकार संसाधन जुटाने में विफल रही : जयंत सिन्हा
    Next Article नक्सली प्रशांत बोस और मिसिर बेसरा पर एक करोड़ का इनाम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version