Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य सरकार संसाधन जुटाने में विफल रही : जयंत सिन्हा
    Jharkhand Top News

    राज्य सरकार संसाधन जुटाने में विफल रही : जयंत सिन्हा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskNovember 25, 2020Updated:November 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार ने राज्य का खजाना खाली किया है। गठबंधन सरकार के 2020-21 के खराब बजट से कैपेक्स 29.8 प्रतिशत घटा और राजस्व व्यय 10.6 प्रतिशत बढ़ा। इससे उधारी में 8.3 फीसदी की कमी आयी। पर उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के समय जहां स्वास्थ्य सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करना चाहिए, सरकार उसके विपरीत कैपेक्स को कम कर चल रही परियोजनाओं को भी लंबित छोड़ रही है। हजारीबाग, दुमका, पलामू, जमशेदपुर के 500 बेड वाले अस्पताल इस विफलता का जीवंत उदहारण हैं। कोविड के दौरान, राज्य सरकार विशेष संसाधन जुटाने में विफल रही।
    संसाधनों का प्रभावी उपयोग नहीं कर पायी सरकार
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की राजस्व संरचना इस दुर्दशा का उदाहरण है। केंद्र से मिली प्राप्तियों के बावजूद, राज्य सरकार अपने उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पायी है। 2020-21 के लिए कुल राजस्व प्राप्ति 75,309 करोड़ होने का अनुमान है जो 2019-20 के संशोधित आंकड़ोंं में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि है। इसमें से केवल 33,490 करोड़ 44 प्रतिशत राज्य को अपने स्वयं के संसाधनों के माध्यम से जुटाने हैं। जबकि 41,819 करोड़ 56 प्रतिशत केंद्र से अनुदान के रूप में और राज्य के कर के हिस्से के रूप में आयेगा।
    एनडीए सरकार ने भरा था खजाना
    उन्होंने कहा कि रघुवर दास की सरकार के दौरान राजस्व प्राप्तियों में लगातार वृद्धि हुई। 2018-19 की तुलना में 2019-20 के लिए राजस्व प्राप्तियों में 29.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी अवधि के लिए पूंजी प्राप्तियों में भी 28.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के रिफॉर्म के कारण पिछले 5 वर्षों में खनन से होने वाले लाभों में लगातार वृद्धि हुई। 2020-21 की अनुमानित खनन रसीद राशि 8,000 करोड़, झारखंड की कुल राजस्व प्राप्ति का 15.6 प्रतिशत है।
    उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने कोरोना काल में राज्यों के समर्थन के लिए वित्तीय वर्ष 2020 के लिए जीएसडीपी 3 से 5 फीसदी तक राज्यों के लिए उधार सीमा बढ़ा दी है। राज्य सरकार को महामारी की आपदा को अवसर में बदलते हुए वित्तीय क्षेत्र विस्तार और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करना चाहिए। झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य और आर्थिक संकट के दौरान जनता का साथ छोड़ दिया है। झारखंड की जनता इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी। इस सरकार की नीतियां इतिहास में विफलता के उदाहरण के रूप में जीवित रहेंगी। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

    State government failed to raise resources: Jayant Sinha
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूमि पेडनेकर की फिल्म ‘दुर्गावती’ का टाइटल अब ‘दुर्गामती’ होगा, नया पोस्टर जारी
    Next Article भाजपा कण-कण को बेचना चाहती थी: सुप्रियो भट्टाचार्य
    azad sipahi desk

      Related Posts

      भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’

      November 14, 2026

      दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

      November 14, 2026

      रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

      November 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान की हलक में हाथ डालकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
      • भूषण बाड़ा मामले में बंधु तिर्की का भाजपा पर पलटवार, बोले- ‘भाजपा जज बनने की कोशिश न करे’
      • दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
      • रांची के कोकर में युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
      • खरना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं, तप और समर्पण को किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version