Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»स्वाति मालीवाल प्रकरण में भाजपा का आम आदमी पार्टी पर हमला- पहले ‘चीर हरण’ और अब कर रहे ‘चरित्र हनन’
    देश

    स्वाति मालीवाल प्रकरण में भाजपा का आम आदमी पार्टी पर हमला- पहले ‘चीर हरण’ और अब कर रहे ‘चरित्र हनन’

    adminBy adminMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज के समय में ‘द्रौपदी’ के साथ सिर्फ ‘चीरहरण’ ही नहीं बल्कि ‘चरित्र हनन’ भी हुआ है। पहले तो इस मामले में आम आदमी पार्टी चुप रही, फिर घटना के बारे में थोड़ी सी जानकारी दी गई। इसके बाद आरोपितों का बेशर्मी से बचाव किया गया।

    भाजपा प्रवक्ता पूनावाला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी अपने ही सांसद स्वाति मालीवाल को गद्दार कह रही है। पहले ‘चीर हरण’ हुआ और अब ‘चरित्र हनन’ कर रही है। इस पर उनकी सहयोगी दल कांग्रेस खामोश है। कांग्रेस जानती है कि मुख्यमंत्री आवास में सांसद के साथ की गई मारपीट उन्हें असहज कर रही है, हालांकि, प्रियंका वाड्रा इसे आंतरिक मामला बता कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही हैं। अगर मुख्यमंत्री आवास में एक महिला सुरक्षित नहीं है तो वह और कहां सुरक्षित हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से लेकर कदाचार, दुष्प्रचार तक, आम आदमी पार्टी की मानक संचालन प्रक्रिया, उनका विचार और शिष्टाचार बन गया है। आधुनिक समय में ‘द्रौपदी’ के साथ सिर्फ ‘चीरहरण’ ही नहीं बल्कि चरित्र हनन भी हुआ है। 13 मई को स्वाति के साथ मारपीट हुई। पहले तो आम आदमी पार्टी चुप रही, फिर उसके बाद घटना होने की बात स्वीकार की, उसके बाद आरोपितों का बेशर्मी से बचाव किया गया।

    भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर एक महिला सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा रही है तो यह एक गंभीर मामला है लेकिन केजरीवाल इस पर चुप्पी साधी हुए हैं। केजरीवाल को इस पर जवाब देना चाहिए कि आरोपित बिभव क्यों लखनऊ में उनके साथ घूम रहे थे, फिर वे उनके निवास में भी थे आज उनको मुख्यमंत्री आवास से ही गिरफ्तार भी किया गया है। शर्मनाक है कि अपनी ही पार्टी की महिला नेता के साथ बदसलूकी हो रही है और वे चुप हैं।

    उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को स्वाति मालीवाल पर आरोप लगाते हुए इस मामले में भाजपा का हाथ बताया था। उन्होंने कहा था कि स्वाति अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रही हैं और भाजपा ने उन्हें ब्लैकमेल करके केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 19 मईः सेंटीग्रेड तापमान पैमाना हुआ 281 साल का
    Next Article विभव की गिरफ्तारी के बाद भाजपा बोली- अब केजरीवाल की राजनीति के कई पन्ने भी होंगे सार्वजनिक
    admin

      Related Posts

      योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

      November 20, 2026

      झारखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार बने AICC सचिव, उत्तराखंड के सह-प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी

      November 20, 2026

      CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘चाचा के लिए दरवाजा खुला है’: गोपालगंज दौरे पर रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD साथ आने का न्योता
      • गोपालगंज पहुंचे लालू प्रसाद यादव, बरगछिया में पारिवारिक कार्यक्रम में हुए शामिल
      • निशांत कुमार को पीछे धकेलने पर SSG की सफाई, माना- सुरक्षा प्रोटोकॉल के दौरान हुई मानवीय भूल
      • नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी
      • योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version