Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा की तेलंगाना एमएलसी की तीन में से दो सीट पर जीत, प्रधानमंत्री और नड्डा ने दी बधाई
    देश

    भाजपा की तेलंगाना एमएलसी की तीन में से दो सीट पर जीत, प्रधानमंत्री और नड्डा ने दी बधाई

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना विधान परिषद (एमएलसी) की तीन सीट में से दो पर जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने जीते उम्मीदवारों को बधाई दी।तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एमएलसी चुनाव 27 फरवरी को हुए थे और मतों की गिनती तीन मार्च को शुरू हुई। मेडक-करीमनगर-आदिलाबाद-निजामाबाद (शिक्षक) निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मलका कोमारैया विजयी हुए। करीमनगर-निजामाबाद-आदिलाबाद-मेडक (स्नातक) निर्वाचन क्षेत्र से चिन्नामेल अंजी रेड्डी ने जीत हासिल की। वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक एमएलसी चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार श्रीपाल रेड्डी पिंगिली ने जीत हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा का समर्थन करने के लिए तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया है।

    साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैं तेलंगाना के लोगों को एमएलसी चुनावों में भाजपा के अभूतपूर्व समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई। मुझे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जो लोगों के बीच बड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं।”भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा उम्मीदवारों की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए लोगों का भारी समर्थन प्रधानमंत्री मोदी के विकास-संचालित शासन के दृष्टिकोण में उनके विश्वास को दर्शाता है। यह जीत एक समृद्ध तेलंगाना के निर्माण की दिशा में एक और कदम है। तेलंगाना के लोगों को समर्थन के लिए आभार। भाजपा तेलंगाना के कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान के सिरोही में हुए सड़क हादसे में एक परिवार के छह सदस्यों की मौत
    Next Article खेल मंत्री मांडविया करेंगे ओलंपिक तैयारी और खेल प्रशासन पर ‘चिंतन शिविर’ की अध्यक्षता
    shivam kumar

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      • टाटीसिलवे स्टेशन पर 15 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बिहार तक फैला था नेटवर्क
      • अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी
      • अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के फैसले का JMM ने किया समर्थन, कहा- हर किसी को अपने धर्मस्थल जाने का अधिकार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version