Browsing: लातेहार

बालूमाथ की तेतरियाखांड़ कोलियरी में उग्रवादियों ने शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे कोयला लदे दस ट्रकों को फूंक दिया। इस दौरान उग्रवादियों ने कई चक्र गोलियां भी चलायीं। उनकी गोलीबारी में चार उपचालक गोली लगने से घायल हो गये। सूचना यह भी है कि तेतरियाखांड़ कोलियरी के दो कर्मचारियों को उग्रवादी अपने साथ ले गये हैं। वहीं, उग्रवादियों और बालूमाथ

चंदवा प्रखंड की सेरक पंचायत के निद्रा पहाड़ में बुधवार सुबह 9.30 बजे हुई मुठभेड़ में सबजोनल कमांडर दीपक यादव (कसमार, हेरहंज ) मारा गया। उसके पास से एक एके-47 रायफल भी बरामद हुई। लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर की टीम द्वारा छापामारी अभियान सेरक के निद्रा पहाड़ में चलाया गया। इसी बीच पुलिस को देख कर उग्रवादियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इधर, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

आज झारखंड का स्थापना दिवस है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस…

लातेहार जिला में भ्रष्टाचार चरम पर है। यहां किसी भी सरकारी विभाग में अधिकांश काम बिना रिश्वत के नहीं होता है। बीते दिनों पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद की रिपोर्ट ने व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। उनको जब अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के रिश्वतखोरी में संलिप्त रहने की जानकारी मिली, तो उन्होंने साक्ष्य जुटाना शुरू किया। इसके बाद पूरी जांच की और मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी।

एस्सार पावर लिमिटेड के आवंटित प्लांट की नीलामी की तैयारी की जा रही है। कंपनी को लातेहार के चंदवा में पावर प्लांट बनाने के लिए अशोका और चकला कोल ब्लॉक आवंटित किया गया था। कंपनी को पावर प्लांट बनाने के लिए कोल ब्लॉक 1993 में आवंटित किया गया था, जिसे 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया। कंप