Browsing: झारखंड

झारखंड-बिहार के विभिन्न जिलों में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी को बड़ा झटका लगा है। डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर चतरा पुलिस की न

शेख बेलाल आपराधिक चरित्र का व्यक्ति रहा है। सूफिया की हत्या के पहले भी वह जेल जा चुका था। इसके पहले दहेज उत्पीड़न और अवैध हथियार रखने के आरोप में वह जेल गया था। इस बार तो पत्नी की हत्या के मामले में पकड़ा गया है। जब वह ओरमांझी पुलिस की गिरफ्त में आया, तो उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी कि उसने क्रूरता से जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। रांची पुलिस द्वारा गठित एसआइटी के हर सवाल का जवाब वह बड़े आराम से दे रहा था। उसने पुलिस के सामने स्वी

झारखंड और केंद्र सरकार के बीच धीरे-धीरे टकराव की स्थिति बन रही है। एक ओर जहां केंद्र सरकार डीवीसी के बकाया मद की राशि की कटौती तो कर ले रही है, वहीं केंद्रीय संस्थानों पर झारखंड का जो 74582 करोड़ रुपये बकाया है, उसे चुकाने में केंद्रीय संथान कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे, केंद्र सरकार भी कोई मदद नहीं कर रही। इसे लेकर झारखंड में महागठबंधन बार-बार केंद्र सरकार से सवाल पूछ रहा है।

झारखंड सरकार की ओर से केंद्र के साथ हुए करार को तोड़ने के बावजूद रिजर्व बैंक ने झारखंड सरकार के अकाउंट से 714 करोड़ रुपये की कटौती कर ली है। यह कटौती डीवीसी को झारखंड सरकार की ओर से बकाया भुगतान न किये जाने के चलते की गयी है। बता दें कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से छह जनवरी को ही राज्य सरकार के खाते से कटौती का पत्र जा

झारखंड के 3.50 करोड़ लोगों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। कोरोना वैक्सीन की पहली खेप झारखंड पहुंच चुकी है। अब 16 जनवरी को पूरे देश के साथ झारखंड में भी महाटीका अभियान की शुरुआत होगी। कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप रांची एयरपोर्ट से स्टेट वेयरहाउस तक कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचायी गयी। वैक्सीन को 32 मिनट के अंदर

अल्केमिस्ट के मालिक और झारखंड के पूर्व राज्यसभा सांसद केडी सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। केडी सिंह पर लोगों से धोखाधड़ी करने और गलत तरीके से धन अर्जित करने का आरोप है। उन्हें इडी की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इडी अधिकारियों की मानें, तो केडी सिंह ने अल्केमिस्ट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपयों

पतरातू डैम से एक दिन पूर्व बरामद हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूजा भारती का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह गोड्डा पहुंचा। पूजा का शव लोहियानगर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। यहां पहुंचे मेडिकल छात्रों ने इस हत्या की सीबीआइ जांच कराने की मांग की। पूजा के घर के बाहर जुटे लोग आक्रोशित थे और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बता दें

पावर, यानी अधिकार ऐसा नशा है, जिसकी लत आसानी से नहीं छूटती। हमारे देश में तो खैर पावर की पूजा होती है और पावरफुल बनना हर किसी का सपना होता है। इसलिए सरकारी सेवा से रिटायर होनेवाले नौकरशाह रिटायरमेंट के बाद भी पावर का सुख भोगने की जुगत भिड़ाते रहते हैं। ऐसा नहीं है कि केवल झारखंड में ऐसा होता है, बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी आम तौर पर पूर्व नौकरशाहों को

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने महान दार्शनिक और आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर मनाये जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर राज्यवासियों को शुभकामना दी।

चर्चित संतोष पांडेय हत्याकांड में सूबे के शिक्षा मंत्री डुमरी विधायक जगरनाथ महतो के मंझले भाई बैजनाथ महतो समेत सात लोगों को मंगलवार को आजीवन कारावास एवं दस-दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनायी गयी। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजीव रंजन ने सजा सुनायी। सजा सुनाने के बाद अभियुक्त बैजनाथ महतो, गणेश भारती,

रांची। देश के अलग-अलग राज्यों में वैक्सीन के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। झारखंड में वैक्सीन की पहली खेप 14 जनवरी को पहुंचेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। पहली खेप में 15 हजार वॉयल वैक्सीन के पहुंचने की संभावना है। ए