Browsing: झारखंड

हैप्पी बर्थ डे झारखंडहैप्पी बर्थ डे झारखंड। अपना झारखंड 20 साल का हो गया। एक ऐसा युवा राज्य, जिसकी आंखों में तमाम रंगीन सपने हैं, क्षमता है और अपार सभावनाएं हैं। एक आम भारतीय परिवार में जब बच्चा 20 साल का हो जाता है, तो उससे उम्मीद की जाती है कि वह भविष्य की अपनी राह तय कर चुका है और अब उसे उसी रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए परिवार और समाज के समर्थन की जरूरत है, ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। एक राज्य के रूप में झारखंड ने 20 साल के कालखंड में कई मुकाम हासिल किये हैं, लेकिन यहां के सवा तीन करोड़ लोगों में कहीं न कहीं ‘अबुआ राज’ के

आज झारखंड का स्थापना दिवस है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस…

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को ‘झारखंड स्थापना दिवस’ पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं।     उपराष्ट्रपति वेंकैया…

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार बच्चों को शिक्षित करने के साथ हुनरमंद भी बनायेगी, ताकि उन्हें रोजगार तलाशने में सहूलियत हो। वह शुक्रवार को अपने आवास पर मिलने आये बाल पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाल पत्रकार की परिकल्पना अच्छी है। बाल पत्रकारों के समक्ष चुनौती आसान नहीं है। इसे आसान बनाने के लि

झारखंड के 1260 स्कूलों के प्राचार्यों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है। विभागीय निर्देश के बाद भी इन स्कूलों के प्राचार्य ने मिड डे मील संबंधी बैंक खातों और अन्य जरूरी कागजातों की आॅडिट नहीं करायी है। निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह ने ऐसे प्राचार्यों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने सभी जिले के डीसी को कार्रवाई कर सूचना देने का निर्देश दिया है।

नावाडीह प्रखंड के बीडीओ सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रभाष चंद दास को धनबाद की एसीबी टीम ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। वह प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने आवास पर आहारडीह पंचायत के सोखा टोला की झारखंड महिला विकास समिति की खेमिया देवी से निलंबित जन वितरण प्रणाली की दुकान को चालू करने के एवज में यह घूस ले रहे थे। उन्होंने 50 हजार की मांग की थी। महिला ने इसकी शिकायत एसीबी से की

मेहनत जब जीतने के लिए की जाये और नतीजा हार के रूप में सामने आये, तो आत्ममंथन जरूरी होता है। झारखंड विधानसभा की दो सीटों दुमका और बेरमो में हुए उपचुनाव के बाद झारखंड भाजपा को आत्ममंथन की जरूरत है। जरूरत बिहार भाजपा के नेताओं को भी है कि आखिर बिहार विधानसभा चुनाव में जो नतीजे अपेक्षित थे, वे क्यों नहीं आये।

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एनडीए ने नयी सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा भी सौंप दिया। अगली व्यवस्था होने तक वह कार्यवाहक मु

विधानसभा से सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव पारित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को राष्ट्रीय आदिवासी सरना धर्म रक्षा अभियान के प्रतिनिधिमंडल ने बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम मांदर की थाप पर झूमे भी। मुख्यमंत्री ने आदिवासी सरना समाज द्वारा मिले सहयोग पर आभार जता

कोडरमा जिले के नवलशाही थाना तथा गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव चरकापत्थर के गौरियाचूं जंगल में गुरुवार की शाम माइका खदान के धंसने से पांच मजदूरों की मौत की खबर है। घटना की पुष्टि गांवा रेंजर अनिल कुमार ने भी करते हुए बताया कि उन्होंने भी गावां वन प्रक्षेत्र के कर्मियों को घटना की जानकारी लेने के लिए भेजा है। चरकापत्थर गांव का गौरियाचूं जंगल कोडरमा और गिरिडीह का सीमावर्ती इलाका है।

रांची। वायु-ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए झारखंड में सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी की अनुमति दी गयी है। झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने एनजीटी से जारी गाइडलाइंस के अनुसार इससे संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। कम प्रदूषित जिलों में हरित पटाखे चलाने की अनुमति दी गयी है। सामान्य प्रदूषित जिलों में 125 डेसीबल से कम ध्वनि सीमा वाले पटाखे चलाये जा