मुख्यमंत्री आवास के 17 और कर्मचारी रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके पूर्व शुक्रवार को दो कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। रविवार को पॉजिटिव पाये गये 17 लोगों में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के आप्त सचिव, कुक, ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास के 50 लोगों का सैंपल शुक्रवार को लिया गया
Browsing: झारखंड
झारखंड कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई तीखी होती दिख रही है। जामताड़ा के विधायक सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी के बागी तेवर पर राज्य के वित्त मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रविवार को उन्होंने कहा कि उन्हें डॉ इरफान अंसारी ने मंत्री या प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया है और
झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष सह बोकारो जिला की चंद्रपुरा जिला परिषद की सदस्य नीतू सिंह रविवार को अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गयीं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने नीतू सिंह को कांग्रेस का तिरंगा पट्टा पहनाकर एवं फार्म भरवाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए नीतू सिंह ने कहा कि महिलाओं के अधिकार एवं सम्मान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
जमशेदपुर। बीते 30 जुलाई को टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट महानंद बस्ती में हुई मोनी दास की हत्या मामले में पुलिस ने शूटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह जेल में बंद भीम कामत से जमीन का विवाद सामने आया है। भीम कामत ने जेल में ही बंद कृष्ण गोप के माध्यम से यह हत्या करवायी। मोनी दास की हत्या के लिए शूटरों को साढ़े 3 लाख रुपए सुपारी दी गयी थी। इसमें 50 हजार रुपये उन्हें एडवांस दिया गया था।
झारखंड सरकार ने प्रदेश में स्कूली शिक्षा की रीढ़ बन चुके पारा टीचरों की कई साल से लंबित मांग को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठा लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बातों पर अगर विश्वास करें, तो सचमुच में राज्य के करीब 65 हजार पारा टीचरों को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। इससे पहले किसी भी सरकार ने यह पहल नहीं की थी, बल्कि जब-जब इन शिक्षकों ने अपनी आवाज उठायी या आंदोलन किया, तो या तो उन्हें आश्वासन मिला या फिर पुलिस की लाठी।
अक्सर चालान से बचने के लिए बाइक चालक या फिर पीछे बैठे लोग किसी भी तरह के हेलमेट लगा लेते हैं. जो कि सेफ्टी के नजरिये से कई बार खतरनाक साबित होता है. क्योंकि सड़क हादसे के दौरान लोकल हेलमेट से बचाव नहीं हो पा
झारखंड राज्य बने 20 वर्ष हो गये। 20 वर्षों में पहली बार कोरोना वायरस की वजह से मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा। इस बार बहुत सीमित लोगों के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुख्य समारोह का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम या डोरंडा स्थित जैप ग्राउंड में करने की तैयारी की जा
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सुरक्षा कारणों से रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किये जाने को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की गयी टिप्पणी को कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एकीकृत बिहार में मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रह चुके हंै।
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के नरसिंह मंदिर के खपरियावा में गोकशी की सूचना के बाद दो गुट भिड़ गये और सांप्रदायिक तनाव हो गया। दो पक्ष आमने-सामने हो गये। एक पक्ष के द्वारा जमकर पथराव किया गया। इसमें कुछ लो
हेमंत सोरेन सरकार ने पारा शिक्षकों के मुद्दे को सुलझाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शनिवार को कहा कि राज्य के 65 हजार पारा शिक्षकों को स्थायी करने का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे मंगलवार को विधि विभाग को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले भी यह प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उसमें कुछ क्वेरी की गयी थी। इस बार जो प्रस्ताव तैयार किया गया है, उसमें सभी क्वेरी का जवाब दे दिया गया है। शिक्षा मंत्
पीएम रहते हुए पहले कभी अयोध्या नहीं गये नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए किये जा रहे भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और निर्माण के लिए पहला पत्थर रखेंगे। इसके साथ ही एक नयी किस्म की राजनीति के युग की भी शुरुआत होने के आसार हैं। आजाद भारत में सबसे लंबे और पेंचीदे कानूनी मुकदमों में से एक रहे राम जन्मभूमि मामले में यह एक निर्विवाद युग की शुरुआत होगी। इतना ही नहीं, 80 के दशक