Browsing: झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका उप चुनाव के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को उन्होंने ताबड़तोड़ सभाएं कर एक तरफ जहां अपनी सरकार द्वारा किये गये कार्यों को गिनाया, वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के विकास के रास्ते में रोड़े अटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार विकास को गति दे रही है, लेकिन केंद्र सरकार बैंक खातों से सीधे पैसा निकाल कर अपने खाते में जमा कर रही है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के सलाहकार पूर्व आइपीएस अधिकारी के विजय कुमार अभी कुछ दिन पहले झारखंड के दौरे पर आये थे। उन्होंने यहां कई अधिकारियों से मुलाकात भी की थी। उनसे मिलनेवालों में सीआरपीएफ के पूर्व सहायक कमांडेंट शंभु प्रसाद विश्वास भी थे। यह वही विश्वास हैं, जिन पर चाईबासा में फर्जी नक्सली मुठभेड़ की अगुवाई करने का आरोप है। दस साल पहले उन्होंने निर्दोष युवक मंगल होनहांगा को मारकर उसे नक्सली बता दिया था। इस मामले का अनुसंधान सीआइडी कर रही है।

बेरमो उपचुनाव में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल ने पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मंडल अंतर्गत पिछरी सहित विभिन्न टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना। उन्होंने पिछरी बुटनाडीह, डहुआ, कॉलोनी, तुरी कुल्ही, विध्यापुरी मुहल्ला, रोहनियाडीह, जामतांड और मंदिर चौक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। वही रोहनियाडीह में करीब एक दर्जन युवकों ने पार्टी में आस्था व्यक्त किया।

बेरमो विधानसभा उपचुनाव में बसपा के प्रत्याशी के रूप में उतरे पूर्व लालचंद महतो ने विभिन्न क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व मंत्री श्री महतो ने चलकरी कॉलोनी, भइयां पट्टी, न्यू कश्मीर कॉलोनी, महावीर स्थान, कुरपनियां, घुटियाटांड, करगली आदि स्थानों पर पहुंचकर क्षेत्र की जनता से सीधा जनसंवाद किया। यहां पूर्व मंत्री श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस एवं भाजपा के शासन में युवा बेरोजगारी एवं बेकारी की समस्या से काफी परेशान हैं।

बिहार विधानसभा के चुनाव के पहले चरण के मतदान के ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव-राबड़ी देवी के खिलाफ जो टिप्पणी की है, उसे राजनीतिक हलकों में आश्चर्य से देखा जा रहा है। नीतीश कुमार देश के एक गंभीर राजनेता माने जाते हैं और उन्हें राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है। नीतीश कुमार आम तौर पर अपने विरोधियों के लिए सस्ती टिप्पणी नहीं करते हैं। लेकिन

। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक महीने के भीतर 10 हजार लड़कियों को नौकरी देने का एलान किया है। चुनाव प्रचार के लिए दुमका में कैंप कर रहे मुख्यमंत्री ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में यह एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति-अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण नीति में परिवर्तन करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि दर्जन भर खिलाड़ियों को

दुमका में झामुमो का खुद को माटी की पार्टी बताने का दावा गेमचेंजर हो सकता है। गेमचेंजर इसलिए क्योंकि दुमका की करीब 78 फीसदी आबादी ग्रामीण है। और ऐसे में यहां माटी की पार्टी का नारा कारगर साबित हो सकता है। यही वजह है कि झामुमो दुमका विधानसभा के परिवेश से खुद को एकाकार करते हुए अपनी चुनावी सभाओं में खुद को माटी की पार्टी बता रहा है।

जनता 10 महीने में ही राज्य में चल रहे महाठगबंधन की सरकार से निजात चाहती है। कानून व्यवस्था को लेकर राज्य की स्थिति भयावह है। शनिवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजपा और जदयू की संयुक्त प्रेसवार्ता में यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। श्री प्रकाश ने कहा कि एनडीए गठबंधन उपचुनाव की दोनों सीटें जीतेगा। उन्हों

झारखंड को राजनीति की प्रयोगशाला के विशेषण से यूं ही नहीं नवाजा गया है। यह राज्य जितना छोटा है, उतनी ही गहरी और संवेदनशील यहां की राजनीति है। इसलिए यहां कौन कब किस कारण से अपनी पार्टी को छोड़ दूसरे खेमे में शामिल हो जायेगा, इसकी भनक भी

फेडरेशन आॅफ झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज केंद्र द्वारा झारखंड के खाते से राशि काटे जाने से नाराज है। इस मामले में चेंबर ने झारखंड सरकार के स्टैंड का समर्थन करते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह को पत्र लिखा है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा डीवीसी की बकाया राशि के रूप में झारखंड के खाते से की गयी 1417 करोड़ रुपये की कटौती को गलत करार दिया गया है।

नवरात्र में गुजरात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन बड़ी सौगात मिली है। शनिवार को पीएम ने जूनागढ़ मेें गिरनार रोप वे का उद्घाटन किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गिरनार पहाड़ी पर दुनिया का सबसे बड़ा विश्वस्तरीय मंदिर रोप वे शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। पहाड़ी