करगली (बेरमो)। बेरमो उपचुनाव में एनडीए के भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल ने पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मंडल अंतर्गत पिछरी सहित विभिन्न टोला में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना। उन्होंने पिछरी बुटनाडीह, डहुआ, कॉलोनी, तुरी कुल्ही, विध्यापुरी मुहल्ला, रोहनियाडीह, जामतांड और मंदिर चौक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। वही रोहनियाडीह में करीब एक दर्जन युवकों ने पार्टी में आस्था व्यक्त किया। इनको माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक श्री महतो ने कहा कि पिछले 10 माह में बेरमो की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। विकास की गति थम गयी है। पुल-पुलिया सड़क जैसी योजनाएं का कार्य रूक गया है। भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, लोकतंत्र के साथ चुनाव में खड़ी है। वही कांग्रेस एक वंशवादी पार्टी है, इसके प्रत्याशी वंशवाद के तहत चुनाव लड़ रहा है। इस अवसर पर अंगवाली मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, मुकेश मिश्रा, बासुदेव महतो, सूरज नायक, मनोहर नायक, देवी दास, नीरू मिश्रा, पवन मिश्रा, राकेश कुमार उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version