कोरोना संक्रमण के कारण सवा दो महीने से जारी लॉकडाउन अब चरणबद्ध ढंग से अनलॉक किया जा रहा है। इसके साथ ही झारखंड का जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। लॉकडाउन के दौरान राजनीतिक गतिविधियों पर भी विराम लग गया था, हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए राजनीतिक दल अपनी सक्रियता बनाये हुए थे। अब स्थिति सामान्य होने के बाद इसमें तेजी आयेगी। सबसे पहले 19 जून को राज्यसभा चुनाव है, जिसमें सत्ताधारी झामुमो-कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच जबरदस्त रस्साकशी देखने को मिलेगी।
Browsing: Jharkhand Top News
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में पॉलीटेक्निक, आइटीआई, नर्सिंग…
राज्यसभा चुनाव में शिबू सोरेन की जीत तय आजाद सिपाही संवाददाता रांची। कोरोना संकट में केंद्र सरकार ने राहत पैकेज…
मेदिनीनगर । पलामू के पुलिस कप्तान अजय लिंडा ने मंगलवार को हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के क्रमशः हुसैनाबाद, हैदरनगर व मोहम्मदगंज…
त्रिपुरा के उदयपुर रेलवे स्टेशन से कुल 1288 श्रमिकों को लेकर सोमवार की देर रात श्रमिक स्पेशल ट्रेन लोहरदगा स्टेशन पहुंची। इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लोहरदगा जिला के 448, लातेहार जिला के 167, पलामू जिला के 04, देवघर जिला के 15, चतरा जिला के 28, गुमला जिला के 537, सिमडेगा जिला के 85 और रांची जिला के 04 श्रमिक समेत कुल 1288 लोग लोहरदगा पहुंचे। झारखंड के अन्य जिलों से आये प्रवासी श्रमिकों को रात्रि का भोजन करा कर उनके लिए चिन्हित वाहनों से उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया। वहीं लोहरदगा जिला के विभिन्न प्रखण्डों के निवासियों को गृह एकांतवास के लिए उनके प्रखंड मुख्यालय भेजा गया।
राजधानी रांची करीब दो माह बाद मंगलवार को गुलजार नजर आया। सड़कों पर ऑटो व ई-रिक्शा का संचालन हुआ तो बाजारों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा दुकानें खुलीं। दरअसल, अनलॉक वन के तहत सरकार ने बस को छोड़ ऑटो और ई-रिक्शा संचालन की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही मंगलवार से कपड़ा, सौंदर्य, प्रसाधन, जूता चप्पल की दुकानों को छोड़कर सभी तरह की दुकानों को खोलने की छूट दे दी है।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि मनरेगा के जरिये सरकार हरित ग्राम योजना के तहत फलदार पौधों के साथ इमारती लकड़ियों के पौधे भी लगाये। उन्होंने कहा है कि सरकार का यह कदम प्रशंसा के योग्य है। उन्होंने कहा है कि योजना के तहत फलदार पौधों के साथ सागवान, महोगनी, सखुआ, गम्हार और बांस के पौधों को लगाने की दिशा में पहल होनी चाहिए।
वर्ष 2008 के लेक्चरर नियुक्ति घोटाला मामले में आरोपी जीएलए कॉलेज डाल्टनगंज, पलामू के लेक्चरर भीम राम को झारखंड हाइकोर्ट से जमानत मिल गयी। सीबीआइ ने भीम राम को 18 मार्च गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूर्व में हाइकोर्ट से भीम राम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। भीम राम अनुसूचित जाति कोटि में आ
सवा दो महीने के लॉकडाउन के दौरान झारखंड के लिए राहत की बात यह है कि राजधानी रांची अब संक्रमण से मुक्त हो चुका है, लेकिन इसके साथ ही छोटे जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में कोरोना के संक्रमण का पहला मामला रांची के जिस हिंदपीढ़ी से सामने आया था, वह अब कंटेनमेंट जोन से भी बाहर निकल चुका है, लेकिन दूसरे जिलों में बढ़ते मामले डेंजर जोन में बदलते जा रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव घोषणा हो गयी है। झारखंड की दो सीटों पर 19 जून को मतदान होंगे। सोमवार को केंद्रीय चुनाव…
धनबाद में 200 करोड़ के प्राक्कलन घोटाले की जांच करेगी एसीबी, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल आये लपेटे में जल संसधान विभाग…
