Browsing: राजनीति

हमें मोर्चा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करना है। इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता जरूरी है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के स्वागत सह परिचय समारोह में ये बातें पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि मोर्चा के प्रयास से ही भाजपा के सांसद और विधायक चुने जाते हैं। ऐसे में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। आनेवाले समय में कई ऐसे कार्य हैं, जिसे जनता के बीच ले जाने का कार्य मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे।

खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा सहित कई जिलों में आतंक का पर्याय बन चुके 15 लाख के इनामी पीएलएफआइ के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया को पुलिस ने सोमवार को मार गिराया। मुरहू थाना के कोयंगसेर जंगल में सोमवार को सुबह खूंटी पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में जीदन गुड़िया मारा गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि कुख्यात जीदन गुड़िया के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों समेत सीमावर्ती अन्य जिलों में एक सौ संगीन मामले दर्ज हैं। उसके पास से पुलिस ने एक एके-47, रायफल, तीन मैग्जीन, दो वॉकी-टॉकी सेट एवं विभिन्न कंपनियों के 75 सिम सहित अन्य

केंद्र सरकार किसानों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। ऐसा कानून बनाया गया है, जिससे किसानों को मजदूर बना दिया जायेगा, कारपोरेट घरानों की दलाली करने के चक्कर में केंद्र सरकार ने ऐसे कानून बनाये हैं। ये बातें पूर्व सांसद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव भुवनेश्वर मेहता ने कहीं। सोमवार को पार्टी की ओर से राजभवन के पास एक दिवसीय सांकेतिक उपवास और धरना कार्यक्रम किया गया।

बंगाल में तृणमूल और भाजपा के बीच लड़ाई हर दिन बढ़ती जा रही है। गृह मंत्री अमित शाह का 2 दिन का बंगाल दौरा खत्म होने के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अमित शाह के सवालों पर उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है और मैं उनके सवालों का जवाब कल दूंगी। वे बोलीं, ”भाजपा चीटिंगबाज पार्टी है, राजनीति के लिए वो कुछ भी कर सकती है।”

। पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे के समापन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बोलपुर में रोड शो किया। इसमें जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। जनसैलाब को देख कर अमित शाह ने कहा कि अपने जीवन में उन्होंने आज तक ऐसा रोड शो नहीं देखा। श्री शाह ने कहा कि यहां मौजूद भीड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बंगाल की जनता के प्यार और विश्वास को दर्शाती

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह जनता की सरकार है और लोगों की समस्याओं को सुनना और उसका निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को दुमका स्थित मुख्यमंत्री आवास में आम लोगों से मुलाकात के क्रम में ये बातें कहीं। इस मौके पर उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी। साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

भाजपा के झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया पहली बार तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आये। उनका यह दौरा सांगठनिक और राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीन दिन में बूथ से लेकर प्रदेश स्तरीय कमेटी के अलावा मंच-मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में एक ही मूलमंत्र दिया कि हार की निराशा से

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक साल का कार्यकाल 29 दिसंबर को पूरा होगा। सालभर में सीएम ने राज्यहित में कई अहम फैसले लिये हैं। मुख्यमंत्री युवा हैं। कठोर निर्णय लेने की छवि सालभर में बनी है। आदिवासी और अल्पसंख्यकों के बड़े नेता के रूप में उभरे हैं। सरकार साल भर का सफर पूरा करनेवाली है। इसके पहले सीएम बरहेट जायेंगे। वहां के लोगों का आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री बरहेट से विधायक भी हैं। पहले से ही उनका लगाव वहां के लोगों से है। इसके पहले भी वह पां

भविष्य में अगर आप विमान से बाबा नगरी देवघर जायेंगे, तो आपको एयरपोर्ट से ही बाबा वैद्यनाथ का स्वरूप दिखेगा। इस बाबत डीसी ने शनिवार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवघर हवाई अड्डा के निर्माण कार्य से जुड़े प्रगति कार्यों की समीक्षा की गयी। उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को बेहतर गति और आपसी

बात चाहे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की हो या फिर हाइकोर्ट की। कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने में झारखंड अव्वल रहा है। बात चाहे पूर्व सीएम के आवास को खाली करने की हो, या फिर गाड़ियों से नेम प्लेट हटाने की। नेम

पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। इसे लेकर 20 दिसंबर को पार्टी की कोलकाता में एक बैठक होगी। इस बैठक में चंपाई सोरेन भी हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को झामुमो के बरियातू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में ये बातें पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी का पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। पार्टी कितने सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी यह तय होना बाकी है। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि बीते एक वर्ष में विपरीत परिस्थि