Browsing: राजनीति

मुख्यमंत्री सोरेन के समक्ष चुनौतियों का विशाल पहाड़ खड़ा है और सही मायनों में सोरेन को मुख्यमंत्री पद के रूप में कांटों भरा ऐसा ताज मिला है। लेकिन सुकून की बात यह है कि वह उस पहाड़ पर खड़ा होकर भी झारखंड को नयी दिशा में हर पल सक्रिय हैं। हेमंत

गढ़वा जिला अंतर्गत रंका के सिंजो गांव निवासी हीरामन कोरवा 35 वर्ष ने 12 साल की कड़ी मेहनत से कोरवा भाषा की डिक्शनरी तैयार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हीरामन के कार्यों की सराहना की है। हीरामन द्वारा तैयार कोरवा भाषा की इस डिक्शनरी की खास बात है कि दैनिक जीवन में उपयोग किये जाने वाले कई शब्दों को इसमें शामिल किया है।

व्यक्तित्व में काबिलियत हो तो प्रसिद्धि खुद-ब-खुद चलकर दरवाजे पर दस्तक देती है। बीते वर्ष 29 दिसंबर को दूसरी दफा झारखंड की सत्ता संभालनेवाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यही हो रहा है। कोरोना काल में उनके कार्यों की गूंज अंतरराष्टÑीय स्तर तक पहुंची

रखंड पुलिस के मुखिया एमवी राव पुलिस का चेहरा बदलने में जुटे हैं। पहले जो गलतियां हुई हैं, उसकी पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में काम कर रहे हैं। यहां अवैध धंधों पर जीरो टॉलरेंस की बात भी उन्होंने की। साथ ही, कहा कि किसी भी तरह की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। श्री राव ने कहा कि पुलिस अपनी छवि सुधारने में जुटी है और आम लोगों के लिए काम कर रही है। शनिवार को डीजीपी आजाद सिपाही से बात कर रहे थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राज्य के मंत्री और विधायक भी उनके साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पिछली सरका

झारखंड की सियासत में मुंबई की एक मॉडल आयशा खान की वीडियो ने गुरुवार को तूफान मचा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अपनी वीडियो में आयशा ने बाबूलाल मरांडी और निशिकांत दुबे सहित चार लोगों पर अपने बारे में गलत ट्वीट करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि अगर उसे कुछ हुआ, तो इसके लिए जहूर आलम, बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे और सुनील

हेमंत सोरेन भले ही झारखंड के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वह आज भी बरहेट में एक सामान्य युवा हैं। साहेबगंज के बरहेट विधानसभा क्षेत्र से वह विधायक हैं। बरहेट के लोगों को वह सहज उपलब्ध हैं। उन्हें न तो सुरक्षा की परवाह होती है और न ही, उनके साथ मुख्यमंत्री वाला तामझाम होता है। वहां के लोग उन्हें या तो भाई मानते हैं या फिर बेटा। बरहरवा में एक गां

राजद सुप्रीमो लाूल प्रसाद यादव की बुधवार को किडनी की जांच की गयी। रिम्स में इलाजरत चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू प्रसाद को अस्पताल के कार्डियोलॉजी बिल्डिंग के पांचवें तल्ले में जांच के लिए लाया गया। यहां यूरोलॉजिस्ट डॉ अरशद जमाल, डॉ बीसी राणा प्रताप, रेडियोलॉजिस्ट डॉ सुरेश टोप्पो, मेडिसिन के डॉ डीके झा ने उनका इलाज किया। जानकारी के अनुसार उन्हें किडनी संबंधित जांच के लिए लाया गया। अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप और बरियातू थाना के पुलिसक

लोकतंत्र में अपनी बात और मांग रखने का अधिकार सबको है। पर जब इस तरह की मांग कोई धर्म गुरु करता है, तो पता नहीं कुछ लोगों को यह बात पचती क्यों नहीं! चर्चाएं होने लगती हैं। झारखंड में तो ऐसे मसलों पर कुछ ज्यादा ही राजनीति गरमा जाती है। अभी-अभी राजधानी रांची में आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने यह मांग की कि इस सरकार में एक इसाई मंत्री होना चाहिए। इस मांग के बाद विरोधियों ने तो फन ही फैला लिया है। संभवत: झारखंड की राजनीति में पहली बार

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नये साल में सरकार की गतिविधियों में तेजी आयेगी। विकास की रफ्तार को गति दी जायेगी। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को साहेबगंज जिले के पतना में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि 29 दिसंबर को सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर कई योजनाओं की सौगात जनता को देंगे।