Browsing: राजनीति

बिहार के मुख्यमंत्री पद के दावेदार और लालू प्रसाद के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव का सोमवार को जन्मदिन था। उधर मंगलवार 10 नवंबर को बिहार चुनाव की मतगणना होनी है। पिता लालू प्रसाद ने फोन पर बेटे तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि बिहार की जनता उन्हें मंगलवार को बड़ा तोहफा देने जा रही है। जानकारी के अनुसार राजद सुप्रीमो से बात करने के लिए बेटे तेजस्वी ने पिता को तीन बार फोन किया। रात 12 बजे आशीर्वाद लेने के लि

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने सत्ता पर काबिज होने के लिए पुरजोर कोशिश की है. इस चुनाव में विभिन्न पार्टियों के चार अलग-अलग गठबंधन और छह मुख्यमंत्री पद के चेहरे चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव में बाजी कौन मारेगा, ये 10 नंवबर को तय होगा, लेकिन एग्जिट पोल में मुख्यमंत्री पद के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ही पहली पसंद बनाकर उभरे हैं, जबकि मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार बिहार की जनता की दूसरी पसंद बने हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य के क्षेत्र, अधिकारों और यहां की व्यवस्था की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। अपने कर्तव्य पालन से सरकार पीछे नहीं हटेगी। वह शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। सीबीआइ की इंट्री पर रोक लगाने के अपने फैसले के बारे में पूछे गये सवाल में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमने अपने अधिकार क्षेत्र में ही फैसला लिया है।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि पत्रकारों के ऊपर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पत्रकारों को अपने समाचारपत्र, पत्रिका, मीडिया संस्थानों, ब्लॉग के माध्यम से अच्छी और ज्ञानवर्धक बातें समाज को बतानी चाहिए। उन्हें सदा निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए। मीडिया को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ कहा गया है। इसलिए उन्हें सदा समाज की सजग प्रहरी की भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। जनता को जागरूक करना और भ्रम दूर करना, यह अच्छी पत्रकारिता का गुण है।

झारखंड सरकार ने देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसी सीबीआइ को बगैर अनुमति राज्य में किसी भी मामले की जांच करने पर रोक लगा दी है। ऐसा करनेवाला झारखंड सातवां राज्य है, लेकिन इस फैसले के साथ एक गंभीर सवाल यह पैदा हो गया है कि क्या भारतीय संघवाद की अवधारणा एक-एक कर बिखर रही है। केंद्र और राज्यों के रिश्तों की बुनियाद पर खड़ी भारतीय संघ की

मका कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद की जमानत पर अब 27 नवंबर को सुनवाई होगी. मामले में कोर्ट ने सीबीआई को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.

बिहार में विधानसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं और तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार खत्म हो चुका है और मतदान शनिवार को होगा। इस चुनाव की यदि एक उपलब्धि का जिक्र इतिहास में किया जायेगा, तो निश्चित तौर पर वह होगा तेजस्वी यादव का नया अवतार। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी ने इस चुनाव में न केवल अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है, बल्कि साबित कर दिया है कि वह अब बच्चे नहीं हैं। बिहार का चुनाव परिणाम चाहे कुछ भी हो, तेजस्वी ने अपनी जमीन तैयार कर ली है और उनकी तारीफ इस बात को लेकर होनी चाहिए कि उन्होंने अपनी भूमिका के साथ कभी कोई अन्याय नहीं किया।

केंद्रीय कृषि बिल के विरोध में किसानों के चक्का जाम आंदोलन का राज्य में आंशिक असर रहा। चक्का जाम आंदोलन झारखंड राज्य किसान सभा के बैनर तले किया गया। कुछ ग्रामीण इलाकों को छोड़ राज्य में यह लगभग असरहीन रहा। केंद्रीय किसान समन्वय समिति की ओर से विरोध कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं।

चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। पहले यह सुनवाई नौ नवंबर को होनी थी। जमानत अर्जी को लेकर लालू प्रसाद की ओर से हाईकोर्ट में अर्जेंट मेंशन दायर किया गया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। लालू के अधिवक्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में उनके अर्जेंट मेंशन को स्वीकार कर लिया गया है।

ममता बनर्जी के दुर्ग पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ‘कमल’ खिलाने की कवायद में जुट गई है. ऐसे में बंगाल दौर पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कि कहा कि ममता सरकार का अंत करीब आ गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को एक मौका बंगाल में दीजिए, हम आने वाले दिनों में यहां पर शोनार बांग्ला की रचना करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भरसक प्रयास करेंगे.