झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पर शोध होगा। उनके जीवन संघर्ष, महाजनों के खिलाफ आंदोलन, टुंडी आश्रम में उनका लंबा प्रवास और झारखंड मुक्ति मोर्चा के इतिहास पर भी शोध किया जायेगा। डॉ रामदयाल मुंडा आदिवासी शोध संस्थान ने विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से रिसर्च के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किया है।
Browsing: राजनीति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्किल समिट-2018 और ग्लोबल स्किल समिट- 2019 में लोगों को दिये गये आॅफर लेटर और उनके नियोजन की अद्यतन स्थिति को लेकर खड़े किये गये कई गंभीर सवालों पर उठे विवाद की जांच एक स्वतंत्र जांच एजेंसी से कराने का निर्णय लिया है। बुधवार को सीएम ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी, भाई संजय कुमार राय की क्रिमिनल अपील पर झारखंड हाइकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए उनकी सजा को कंफर्म किया है। हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एके चौधरी की कोर्ट ने इन तीनों सजायाफ्ता की अपील को खारिज करते हुए सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश द्वारा सुनायी गयी सजा को बरकरार रखा है। साथ ही कोर्ट ने इन्हें निचली अदालत में सरेंडर करने का भी निर्देश दिया है। इसके खिलाफ अब हरिनारा
साइबर ठग सरगना मानगो निवासी राहुल कुमार केशरी को साइबर अपराध शाखा बिस्टुपुर थाना की पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। ठगी के पैसे से वह बैंकाक और थाइलैंड में भी रह चुका है। विगतa जनवरी में उसके तीन सहयोगी पकड़े गये थे। उसके सहयोगी महेश पोद्दार के घर से 13 लाख रुपये बरामद हुए थे। राहुल का पासपोर्ट, मोबाइल, लैपटॉप, टैब, चार एटीएम, पैन कार्ड और अन्य सामान भी पुलिस ने जब्त किये हैं।
देश के चर्चित पत्रकार अर्णब गोस्वामी को चार नवंबर की सुबह महाराष्ट्र की पुलिस ने दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी ने साबित कर दिया है कि भारतीय पुलिस व्यवस्था पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग चुकी है और उससे मानवाधिकारों की रक्षा की बात बेमानी है। अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी जिस मामले में की गयी है, वह दो साल पुराना है और अदालत में पुलिस ने इसे बंद करने का शपथ पत्र दिया हुआ है। इसके बावजूद देश के एक प्रतिष्ठित पत्रकार और उससे भी कहीं अधिक एक नागरिक को जिस बेशर्म तरीके से उसके घर से घसीटा गया, उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया
दुमका और बेरमो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान मंगलवार को संपन्न हो गया। दोनों ही सीटों पर बंपर मतदान हुआ, हालांकि यह दिसंबर में हुए चुनाव से थोड़ा कम रहा। चुनाव आयोग के आरंभिक आंकड़ों के अनुसार दुमका में इस बार 65.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पिछली बार 67.14 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। बेरमो में इस बार 60.20 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि पिछली बार यह 60.93 था। चुनाव आयोग का कहना है कि अंतिम आंकड़ा आने पर मतदान प्रतिशत में बदलाव हो सकता है और तब पिछली बार की तुलना में इस बार वोटिंग का प्रति
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी बुधवार को कटिहार के मनिहारी में जदयू प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा और पूर्णिया में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पदयात्रा करेंगे। बुधवार को उनका रात्रि विश्राम पूर्णिया में ही होगा। वहीं गुरुवार को वह चार जनसभाओें को संबोधित करेंगे। धमदाहा में वह जदयू प्रत्याशी की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कटिहार में
जिले के मयूरहंड प्रखंड में मानवता शर्मसार हुई। थाना क्षेत्र के सलैया गांव के जंगल में नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को घटना तब घटी, जब छात्रा हरिजन जनता उच्च विद्यालय मंझगावां से अपने घर वापस जा रही थी। गांव से चार किलोमीटर दूर स्थित विद्यालय से पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान जंगली रास्ता में दो पहिया वाहन पर सवार दो युवकों ने सलैया जंगल में बनी पुलिया के पास जबरन पक
30 अक्टूबर को जब भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सुखदेव भगत को निष्कासित किया, तो इसे उन्होंने बड़ी सहजता से लिया। निष्कासन पर उनके बोल थे, धन्यवाद भाजपा और इसके बाद उन्होंने चुप्पी साध ली। हालांकि उनके दिल में कहने के लिए बहुत कुुछ था, पर वह जानते थे कि इस समय कम बोलना ही उनके लिए अच्छा है।
राजस्थान नगर निगम चुनाव के नतीजों के बीच हार के बाद एक उम्मीदवार की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार हिम्मत सिंह खाचरियावास की पत्नी ने हार की खबर सुनकर जहर खा लिया. उन्हें गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हिम्मत सिंह विद्याधर नगर में वॉर्ड-39 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव हारे हैं.
: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दूसरे चरण का मतदान खत्म हो चुका है. दूसरे चरण के मतदान में भी लोगों का भरपूर उत्साह देखने को मिला. बिहार में लोग सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए पहुंच चुके थे. बिहार में दूसरे चरण के मतदान में 54 फीसदी से ज्यादा वोट डाले गए हैं.
