Browsing: राजनीति

धनबाद के एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उनके निर्देश पर निरसा पुलिस ने रविवार से कोयला तस्करी पर लगाम कसने के लिए छापामारी अभियान शुरू किया, जो रात भर जारी रहा। इस दौरान सोमवार को डीएसपी विजय कुशवाहा के नेतृत्व में निरसा के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कोयला लदे सात ट्रकों को जब्त किया गया और चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने सीएम हेमंत सोरेन के नाम मुख्यमंत्री सचिवालय में ज्ञापन दिया। वैश्य मोर्चा ने ज्ञापन में लिखा है कि विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस एवं राजद ने घोषणा पत्र में उल्लेख किया था कि झारखंड के पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। अब सरकार के दस माह से अधिक समय हो गये हैं।

दुमका सीट पर उपचुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। विधानसभा के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 से मतदाताओं को डरने की जरूरत नहीं है और निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में वे अपने अधिकार का प्रयोग करें। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जहां 1000 से अधिक वोटर थे, वहां 82 सहायक मतदान केंद्र बनाये गये ताकि सामाजिक दूरी का पाल

राजनीतिक रूप से देश के सबसे संवेदनशील राज्य बिहार में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण मंगलवार को पूरा होगा। इसके साथ ही राज्य की 243 में से 165 सीटों पर जनता का फैसला इवीएम में कैद हो जायेगा। तीसरे चरण का मतदान सात नवंबर को है। पिछले सवा महीने से चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक बात साफ तौर पर नजर आयी कि इस बार चुनावी सभाओं में उमड़ी भीड़ के मामले में राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव बाजी मार ले गये। यदि चुनावी सभाओं में उमड़ी भीड़ से जीत-हार तय होती, तो तेजस्वी कम से कम नीतीश कुमार से बहुत आगे रहे। यह बात दीगर है कि सभाओं

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 17 जिलों की 94 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग होनी है. ऐसे में दूसरे चरण की 94 सीटों पर कुल 1463 उम्मीदवार मैदान में है, जिनमें 1316 पुरुष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर की प्रत्याशी शामिल हैं.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की साजिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पुलिस में दर्ज मामले की जांच करायी जायेगी और कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी। वह रविवार को यहां मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, हमारा दिल बहुत बड़ा है। भारतीय जनता पार्टी और अन्य विरोधी दलों द्वारा हमारे खिलाफ की जा रही छोटी-मोटी आलोचनाओं पर हम ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जब सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जायेगी, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

विफलताओं से घिरी गठबंधन सरकार को जनहित में सवाल अच्छे नहीं लग रहे। जनता इनकी नीति और नीयत समझ चुकी है। इस सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अलावा जितने भी विधायक हैं, उन्हें कोई नहीं पूछता। वे जनहित में एक काम भी नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में अंतर्विरोधों से घिरी सरकार खुद ही गिर जायेगी। रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। उन्होंने कहा कि जनहित में वे सरकार से सवाल पूछेंगे।

कृषि मंत्री बादल ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह के पक्ष में जरीडीह बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया। मंत्री ने व्यवसायियों से कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने का अनुरोध किया। मंत्री ने अनुप को आशीर्वाद देने की सभी से गुजारिश की। वहीं नुक्कड़ सभा में विचार रखते हुए कहा कि राजेंद्र बाबू बेरमो की जनमानस को सदैव अपना परिवार समझते थे। वे हमेशा कहा करते थे कि बेरमो मेरा घर है और यहां के लोग मेरे परिवार हैं।

झारखंड युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और दुमका विधानसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन ने कहा कि चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का छोटा भाई नहीं, बल्कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है। श्री सोरेन ने कहा कि चुनाव में चेहरा मायने नहीं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को हरियाणा और पंजाब सहित सात राज्यों और तीन केंद्र…

 बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र…